https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

धान के उठाव में लाएं तेजी:कलेक्टर

रायगढ़ । कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कोड़ातराई और तिलगी धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अब तक हुई खरीदी, धान के उठाव और भुगतान के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खाद्य अधिकारी को धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पहले कोड़ातराई केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अब तक हुई खरीदी के साथ उठाव के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जारी डीओ के अनुसार तेजी से धान का उठाव करवाने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र में बारदाने के बारे में भी जानकारी ली। समिति प्रबंधक ने बताया कि बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने खरीदे गए धान के लॉट में से मॉइश्चर मीटर से नमी भी नपवाई। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि धान के लिए निर्धारित नमी के भीतर का ही धान खरीदना है। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खरीदी केंद्र में बंदोबस्त के बारे में भी जानकारी ली। गांव के किसान श्री विजय पटेल ने बताया कि वे अपना धान बेच चुके हैं। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने तिलगी खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां पर लक्ष्य के अनुसार खरीदी, उठाव व भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसान कन्हैया लाल चौधरी ने बताया कि खरीदी के 4-6 दिनों में भुगतान मिल जा रहा है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, तहसीलदार पुसौर श्री एन.के.सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री टी.के.जाटवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अब तक के ये हैं धान खरीदी आंकड़े
विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले के 100 उपार्जन केंद्रों में 21 लाख 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें से से लगभग 14 लाख क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button