छत्तीसगढ़

सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

पत्थलगांव। दिन शुक्रवार को सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शालेय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए दीपावली रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता स्कूल का वार्षिक उद्देश्य फॉमिंग ऐण्ड एजूकेटिंग एजेंट्स ऑफ चेंज पर आधारित था,इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के द्वारा रंगोली बनाया गया,जिसमे निर्वाचन (लोकतंत्रत्मकता, मानवता) नारी सशक्तिकरण, देशभक्ति, पेड़ बचाओ जीवन बचाओ, लोक कला का महत्व, राष्ट्रीय पक्षी, दीपावली दिया से सुसज्जित हमारा स्कूल,दीपावली दिया, दीपावली से संबंधित रंगोली, दिया इत्यादि। इस रंगोली प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने भव्य एवं सृजनात्मक रंगोली बनाया। विद्यार्थियों के इस रंगोली प्रतियोगिता के मूल्यांकनकत्र्ता फा.वीरेन्द्र खलखो,बेरनट लकड़ा, शिक्षिका प्रियंका पन्ना,अंशु मिंज,रश्मि केरकेट्टा रहे। इस रंगोली प्रतियोगिता में स्कूल के प्राचार्य फा. सुनील खलखो,उपप्राचार्य फा.सिलास टोप्पो एवं स्कूल परिवार के शिक्षकवृन्द ने बच्चों के कक्षावार आकर्षक, मनमोहक एवं सृजनात्मक रंगोली को देखकर बच्चों के गुणों, क्षमताओं और उनके कलात्मकता की अत्यंत सराहना करी। उनका कहना था कि आज के बच्चों में हुनर की कमी नहीं, बस उन्हें प्रोत्साहन और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है। दीपावली प्रकाश का त्यौहार है,जो जीवन को प्रकाशमय बनाता है। जीवन में छाए हुए अंधेरों को दूर भगाने के लिए प्रेरित करता है, सभी बच्चों ने सुन्दर रंगोली द्वारा पूरे भारत वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी,अन्त में सभी विद्यार्थियों ने रंगोली का खूब आनन्द लिया और इसके विभिन्न प्रेरणाओं का संदेश लिया,स्कूल परिवार की ओर से दीपावली छुुटटी की घोषणा करी एवं सभी बच्चो को सुरक्षित दीपावली का पर्व मनाने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button