https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी,शास्त्री जी की जयंती पर निकाली प्रभातफेरी

कवर्धा । केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर , क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल,जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरी साहू के आदेशानुसार शहर महिला कांग्रेस व सेवा दल कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के शुभ अवसर पर गांधी जी द्वारा रचित संकीर्तन रघुपति राघव राजाराम गाते हुए कांग्रेस कार्यालय से महामाया चौक,राजमहल चौक,जगन्नाथ मंदिर चौक, करपात्री चौक,शीतला चौक, ऋषभ देव चौक,पुराना नगर पालिका,महावीर स्वामी चौक,इंदिरा गांधी चौक,सिगनल चौक होते हुए रानी झांसी बालोद्यान में स्थापित बापू जी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेस जनों से फूल माला गुलाल लगाकर,गांधी जी एवम् शास्त्री जी को नमन करते हुए उनके जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किएआज इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष मुकुंद माधव कश्यप ,जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे,नारायणी टोडर,सेवा दल शहर अध्यक्ष पदूम सेन, तुकेश्वर साहु,जय प्रकाश बारले, पार्षद संतोष यादव,अयोध्या साहु,,विजय चंद्रवंशी,महिला कांग्रेस रामेश्वरी चौहान,भागीराम साहु, रामानुज श्रीवास, प्रमिला पांडे,हिरा बघेल,रोशनी मेरावी, चंद्रिका रजक, त्रिवेणी मानिकपुरी, संतोषी मानिकपुरी ,उमा यादव , अफजल खान,शिव साहू,आदि कांग्रेस जन उपस्थित हुए ।

Related Articles

Back to top button