https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

14 को अंबेडकर की जयंती,16 को भाजपा स्थापना दिवस पर होंगे अनेक कार्यक्रम

महासमुंद। जिला भाजपा कार्यालय में महासमुन्द विधानसभा समन्वय समिति की बैठक विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में हुई। बैठक के पूर्व मंचस्थ अतिथि विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर आदि ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया।महासमुंद विधानसभा समन्वय समिति की बैठक में मार्गदर्शन के लिए उपस्थित प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने 17 से 27 मार्च तक भाजपा के बूथ सशक्तिकरण कार्य की मंडलवार विस्तृत समीक्षा करते हुए विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में भरे गए पत्रक की जानकारी नी। विश्वकर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अप्रैल माह में भाजपा प्रदेश संगठन से प्राप्त संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, जिसके सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा की उपलब्धि है। अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की 2 बार की सरकार है। विधानसभा प्रभारी विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति में जो मुकाम हासिल किया है, वो हमारे समर्पित निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम के योगदान से सम्भव हुआ है। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती तक आयोजित होने वाले सभी 6 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का आह्वान करते हुए प्रफुल्ल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार की वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। और जनता बड़ी उम्मीदों और आशाओं से उनके हक के लिए संघर्ष करने वाली भाजपा को जनसमर्थन देने आतुर है। हम सभी को विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर विजय के संकल्प के साथ जुटना है।वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रहास चंद्राकर ने भी भाजपा के आगामी सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सभी मंडलों में प्रभारी एवम अन्य जवाबदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। बैठक का संचालन लोकसभा क्षेत्र महासमुन्द के सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान एवम आभार महासमुन्द शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, धरम साहू, पवन वर्मा, चारो मण्डल अध्यक्षगण सतपाल सिंघ पाली, पप्पू पटेल, श्याम साकरकर, धरम पटेल, नारेंद्र गिरी, प्रेम चंद्राकर, रमेश साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, राहुल चंद्राकर, पार्षद संदीप घोष, अरुण साहू, गोपाल वर्मा महेंद्र सिका, मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा, एमआर विश्वनाथन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, गोपा साहू, पार्वती साहू, गणेश नायक, राजेन्द्र साहू, डिगेश्वरी चंद्राकर, शुभ्रा, शर्मा, उत्तरा प्रहरे, प्रीति सोनी, सुनीता साहू सहित शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक सह संयोजक और जनप्रतिनिधीगण और सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button