https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव दस्तक देकर कर रहे बृजमोहन को जिताने की अपील

सिमगा । भाजपा नेता अनिल पांडे अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव जाकर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को प्रचंड बहुमत से जीतने की अपील कर रहे हैं।
आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में रायपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। इस बार रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में आठ बार के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल चुनाव मैदान में है जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ है।
भाजपा नेता अनिल पांडे ने सिमगा मंडल क्षेत्र के ग्राम औरेंठी बनसांकरा कचलोन नवागांव आदि ग्रामों का सघन दौराकर ग्रामीणों के समक्ष भाजपा सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की बात रख रहे हैं। भाजपा के विष्णु देव साय की सरकार ने चुनाव जीतने के उपरांत तुरंत ही महतारी वदंन योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1000 रूपये देने का कार्य 3100 रूपये में धान खरीदी दो साल कि बकाया बोनस राशि का वितरण किया है। वहीं कांग्रेस के नेता लोग सिर्फ और सिर्फ घोषणा कर जनता को छलने का कार्य करते है। और छूठे वादे कर सत्ता प्राप्त करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहता है।
इस बार हम सभी लोगों को मिलकर फिर से मोदी जी सरकार देश में लाना है ताकि हमारा देश उन्नति की और आगे बढ़े उसके लिए हमें भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीतने के लिए कमल के बटन दबाना होगा ताकि बृजमोहन अग्रवाल प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर सकें। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रदेश में भाजपा की सरकार है इस बार हमें अधिक से अधिक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा महामंत्री छोटू यादव रोहित साहू परस साहू छन्नू वर्मा फूलबाई धृतलहरे देव देवांगन मंत्री निषाद आशीष शर्मा सोनू साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गांव गांव भ्रमण कर रहे हैं।।

Related Articles

Back to top button