छत्तीसगढ़

शराबबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सैकड़ों भाजपाई गिरफ्तार,रिहा

महासमुंद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंदोलन समिति के संयोजक पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपडा एवं समिति सदस्य मोती साहू, धरम साहू के नेतृत्व में रविवार को ग्राम बेमचा से वादाखिलाफी के खिलाफ विशाल पदयात्रा निकाली गई। प्रदेश से महासमुंद विधानसभा के प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल पाली, तुमगांव सिरपुर मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर, जिला उपाध्यक्ष राजू सिन्हा, रमेश साहू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, महिला मोर्चा निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा साहू, कौशिल्या बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पदयात्रा को पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, विधानसभा के प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने संबोधित किया।पदयात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा गुलशन चौक में रोकने का प्रयास किया जहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान दर्जन भर कार्यकर्ता घायल भी हुए। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को परसदा स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया जहां अस्थायी जेल घोषित कर उन्हें रखा गया। बाद लगभग दो घण्टे बाद सभी को नि: शर्त रिहा किया गर्या। गिरफ्तारी देने वालों में प्रशांत श्रीवास्तव, रमेश साहू, पार्वती साहू, गोपाल वर्मा, पार्षद देवीचंद राठी, मोहन साहू, पवन साहू, जितेन्द्र साहू, महेन्द्र सिक्का, विक्की गुरूदत्ता, हनिश बग्गा, डोमार तांडी, जग्गु छुरा, कमलनारायण साहू, महेन्द्र जैन, लक्ष्मीकांत तिवारी, पप्पु पटेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष, विकास चंद्राकर, डिगेश साहू, गंगा निषाद, द्रोणाचार्य साहू, भानू साहू, शशिकांत साहू, लक्ष्मीकांत तिवारी, मूलचंद वैष्णव, मानसिंग साहू, रोहित चंद्राकर, टीकम देवांगन, लक्षण धु्रव, पवन चक्रधारी, कोमल निषाद भामनी चंद्राकर रविकांत चंद्राकर , लखमी निर्मलकर किशोर साहू पुन्नी साहू, मेघराज चन्द्रसेन, पार्वती साहू, योगेश सोनवानी, हिमांशु चंद्राकर, अमित साहू, अमन वर्मा, जतीन रूपरेला, गोपी कन्नौजे, मधु यादव, माखन पटेल, किर्ती बघेल, राजेन्द्र घाडग़े, लाला निषाद मनीष शर्मा, राजू चंद्राकर , मुन्ना देवार, मनीष सुभ्रा शर्मा, भगवती करकसे, सुनीता कुमारी, अशोक, हेमा, कुंती, सुरेन्द्र, शोभा, भगवती साहू, उषा, मालती, चंद्रिका चौबे, नरेश नायक, नंदू जलक्षत्री, भगवती करकसे, सोनाई विश्वकर्मा, सतरूपा श्यामा, दुरपती, जानकी, प्रेमीन सुशीला, सुकमत, पूर्णिमा, रूखमणी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button