सेवा,समर्पण,अनुशासन सिखाती है स्काउटिंग : केआर सिन्हा

छुरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पर राम जानकी मानस मंदिर में पूर्णाहूति के साथ कथा विश्राम हुआ। यज्ञ, हवन उपरांत मां शीतला मंदिर प्रांगण पर भंडारा का आयोजन किया गया था। भंडारा में प्रसादी ग्रहण करने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के स्काउट्स द्वारा सेवा कार्य किया गया। सेवानिवृत्त व्याख्याता एवं स्काउट मास्टर के.आर. सिन्हा ने कहा कि स्काउटिंग सेवा, समर्पण और अनुशासन सिखाता है। स्काउटिंग में प्रवेश लेने के बाद विभिन्न भलाई के कार्य, सेवा कार्य करते हुए स्काउट-गाइड दक्षता पदक प्राप्त करता है जिसके माध्यम से प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान की परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य पुरस्कार के लिए पात्र होता है। प्रधानपाठक एन.आर. ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक एम.आर. देवांगन के मार्गदर्शन एवं स्काउट मास्टर अर्जुन धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में स्काउट लूसेन कुर्रे, मोहन ध्रुव, सोनसाय ओटी, हिमांशु, देवेन्द्र द्वारा स्वस्फूर्त सहयोग प्रदान किया गया। स्काउट मास्टर अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कहा कि स्काउटिंग की बुनियाद नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना है। स्काउटिंग अभाव में जीवन जीने की कला सिखाता है। हर परिस्थिति में सेवा के लिए तत्पर रहता है।
समुदायिक सहभागिता से जि़म्मेदार नागरिक बनाना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना स्काउटिंग का मुख्य उद्देश्य है। प्राचार्य एन.सी. साहू, के.के. साहू, समन्वयक शंकर लाल यदु, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के शिक्षाविद स्काउट मास्टर के.आर. सिन्हा, सी.आर. सिन्हा, बी.एल. तारक, एस.आर. निषाद, अध्यक्ष संतराम साहू, शिक्षक उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, तरुण कुमार साहू, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा सेवा में लगे सभी स्काउट को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया।