https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

एक साल के अंदर दो पार्टी के अध्यक्षों के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

पत्थलगांव । एक साल के अंदर दो बडी पार्टी की नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से जनता मे उथल पुथल की स्थिती बन गयी है। दरअसल इससे पहले शहर सरकार पर ऐसी विपदा किसी ने नही देखी थी,एक साल पूर्व भाजपा कांग्रेस के पार्षद आपस मे मिलकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष सुचिता एक्का के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हे उनके पद से हटा दिया गया था,भाजपा के कुछ बागी पार्षदो ने कांग्रेस का साथ देकर यहा कांग्रेस की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को शहर सरकार चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। चुनाव नजदीक देखकर भाजपा अपने बागी कार्यक्रर्ताओ को साधने मे लगी हुयी थी,इस दौरान भाजपा ने पार्टी से बगावत किये नगर पंचायत के सभी पार्षदो को पुन: पार्टी प्रवेश कराकर उनकी ताजपोशी कर दी,जिसके बाद नगर पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी एक बार पुन: डोलने लगी। हुआ भाजपा की सोच के मुताबिक ही,पार्टी मे प्रवेश करते ही कांग्रेस का साथ देने वाले सभी बागी पार्षदो ने इस बार कांग्रेस की अध्यक्ष का विरोध कर दिया। आज भाजपा के 9 पार्षदो के साथ एक निर्दलीय पार्षद ने जिला कलेक्टर के पास पहुंचकर कांग्रेस की नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी सिंह ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपकर आये है। इस संबंध मे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता का कहना था कि जनता की उम्मीदो पर खरा उतरने की सोच रखकर उनके अलावा अन्य भाजपा समर्थित पार्षदो ने एक वर्ष पूर्व कांग्रेस का साथ देकर उनकी अध्यक्ष बनाये थे,परंतु अध्यक्ष बनने के बाद से ही जनता के बीच कांग्रेस की अध्यक्ष को लेकर नाराजगी चल रही थी,जिसका अंदर ही अंदर काफी विरोध हो रहा था। उन्होने बताया कि जनता की तकलीफो के कारण नगर पंचायत की सरकार चलाने मे दिक्कते पैदा हो रही थी। यही कारण है कि आज भाजपा समर्थित 9 पार्षदो के अलावा एक निर्दलीय पार्षद ने भी कांग्रेस की अध्यक्ष के खिलाफ शंखनाद करते हुये जिला कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का पतर्् सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button