https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की गारंटी का कोई गारंटी नहीं: बघेल

अंवरी। दिवाली के ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी को मुख्यमंत्री भूपेश भखारा पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से करीब 1घंटे देरी से नगर पंचायत भखारा के रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने सभा में पीएम मोदी और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर जमकर प्रहार किया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। भखारा के जनसभा में करीब आधे घंटे मुख्यमंत्री का भाषण चला।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 15 साल तक रमन सिंह की सरकार थी तब किसानों को 2100 रुपए नहीं दे पाए तो क्या 3100 रुपए दे पाएंगे? उन्होंने कहा कि मोदी और रमन की कोई गारंटी नहीं है। हमारे घोषणा पत्र पर विश्वास है. क्योंकि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही 2 घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया था। भूपेश बघेल ने कहा भाजपा ईडी के दम पर ही चुनाव लड़ रही है, इसलिए लगातार ईडी की कार्रवाई यहां चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है और लोगों को बांटती है लेकिन हमने तो चंदखुरी में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनवाया है। राम हमारे भांचा है क्योंकि कौशल्या माता छत्तीसगढ़ की बेटी है7 साथ ही घोषणा पत्र के वादों को दोहराया सीएम ने कहा कि सभी को 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देंगे,सबको बिजली बिल में 2 सौ यूनिट की छूट देंगे। यहां तक की बच्चों की पढ़ाई भी मुफ्त होगी। कॉलेज वाले बच्चों का बस पास फ्री कर दिया है। केजी से पीजी तक सबकी पढ़ाई मुफ्त होगी। कांग्रेस घोषणा पत्र को भाजपा से अच्छा बताया। 15 साल के भाजपा शासनकाल की तुलना कर अपने 5 साल के कार्यों को दोहराया। कांग्रेस शासन में किसान खुशहालसीएम ने कहा हमने एकड़ पीछे 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की तो अजय चंद्राकर कहते हैं छग में 20 क्विंटल धान 1 एकड़ में नहीं होता ? अब भाजपा ने 21 क्विंटल खरीदने की घोषणा की, ऐसे में भाजपा की गारंटी का लोग कैसे भरोसा करेंगे। कांग्रेस और भूपेश केवादों और गारंटी पर भरोसा करना और कांग्रेस की दोबारा प्रदेश में सरकार बनवाना।आगे कहा कि मोदी ने उद्योगपतियों का किया कर्जा माफ भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लाखों करोड़ रुपए अपने उद्योगपति दोस्तों के कर्जा माफ किए, जब हमने प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया तो डॉ. रमन के पेट में दर्द हो रहा है। मोदी ने कालाधन के लिए नोटबंदी कर दी, जिससे सिर्फ आम लोगों को ही तकलीफ हुई। विदेशों के काले धन लाने और सभी को 15 लाख की बात भी कही, लेकिन किसी को 15 रुपए तक नहीं मिले। मायने- केंद्र की मोदी सरकार पर अंबानी-अडानी के माध्यम से घेरने और अपनी कर्जमाफी रिकॉर्ड को दर्शाते हुए लोगों को कांग्रेस के पक्ष में किया।कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कुरूद विधानसभा क्षेत्र भाजपा के गढ़ है उसे कांग्रेस का गढ़ बनाना है क्योंकि हमारे कांग्रेस सरकार महिला,युवा, किसान सभी वर्ग को सशक्त बना रहे हैं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है 2 घंटे के अंदर कर्ज माफ किया और साथ ही घोषणा पत्र को अवगत कराया और आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला प्रत्याशी ऊपर भरोसा जताते हुए मुझे टिकट दिया है आप सभी कंधे से कंधे मिलाकर मुझे भारी भारी बहुमतों से विजय बनाएं और अपना आशीर्वाद दे। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे,पूर्व विधायक लेख राम साहू,शशि सिहं गौर, राजकुमारी दीवान,नीलम चंद्राकर,तपन चंद्राकर,गोविंद साहू,राजू साहू,हेमंत लक्ष्मीकांता साहू,भरत नाहर,डा मोहन हरदेल,शारदा साहू,कांति सोनवानी, सुमन साहू, शोभा राम यादव,गोपीकिशन साहू,मुकेश साहू,बिसौहा राम साहू, कृष्णदयाल, दयालु राम,सोमनाथ साहू,बिट्टू गौर,संतोषी निषाद, अजय जैन, अब्दुल गफूर, दिनेश यादव ,सुनील साहू, गोविंद, नारायण साहू एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं हजारों के संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button