https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से आवास का सपना हुआ साकार

कवर्धा ।छत्तीसगढ़ राज्य शासन के परिवहन, आवास, पर्यावरण, वन एवं विधि विधायी मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति कवर्धा को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्रकारों का आवास का सपना अब साकार होगा। कैबिनेट मंत्री अकबर ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित कवर्धा को कवर्धा शहर से सटे महराजपुर में लगभग तीन एकड जमीन आबंटन की आदेश कापी प्रदान किया है। पत्रकार गृह निर्माण सहकारी मर्यादित समिति के सदस्यों में खुशी की लहर देखी गई है। समिति ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button