https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी

भिलाई । भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार रात की है। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन इसके लिए दोनों के बीच विवाद होता था। बीती रात भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी के सिर पर लोटे से वार कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद पत्नी के मृत शरीर को जमीन पर लिटा दिया और आरोपी बिस्तर पर सो गया। फिर सुबह थाने जाकर घटना की जानकारी देकर आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया। मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि लेबर कैंप भागवत नगर की है। यहां रहने वाले देव साहू ने अपनी पत्नी चमेली साहू की हत्या कर दी। देव साहू अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि उनकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में है। दोनों के बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। बुधवार रात में खाना खाने के बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आए देव साहू ने लोटे से अपनी पत्नी के सिर पर कई बार वार कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद आरोपी देव साहू ने उसके मृत शरीर को जमीन पर लिटा दिया। फिर उसी कमरे में लगे बिस्तर पर वह पसर गया। सुबह नींद खुलते ही वह तैयार हुआ और सीधे जामुल थाने जा पहुंचा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जामुल याकूब मेमन ने बताया कि आरोपी पति और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। उनकी एक बेटी है। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद घटना हुई है। देव साहू को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है। आरोपी शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में घर आकर पत्नी से उसके चाल चरित्र को लेकर आए दिन विवाद करता था। बुधवार रात विवाद के बाद आरोपी ने लोटे से पत्नी पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी देव साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है पहली पत्नी की हुई थी संदिग्ध मौत मोहल्लेवासियों के अनुसार आरोपी देव साहू ने चमेली के साथ दूसरी शादी की थी। उसके पहली पत्नी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में जल जाने से हुई थी। चमेली की हत्या के बाद जनचर्चा में यह बात सामने आ रही है कि देव साहू ने पहली पत्नी को जलाकर मार डाला था। वहीं चमेली भी देव साहू के साथ आने के पहले दूसरे के साथ ब्याही गई थी। चमेली के पहला पति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद चमेली ने देव साहू के साथ घर बसा लिया। पहले पति से चमेली की एक बेटी थी। जिसकी शादी देव साहू ने करवा दी है।

Related Articles

Back to top button