https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पार्थिवेश्वर महादेव की निकली विसर्जन यात्रा

महासमुंद । जनकल्याण की भावना से कुछ क्षण शिवजी के संग का आयोजन मंगलवार को स्थानीय टाउन हाल में किया गया। जिसमें सामूहिक पार्थिव शिव लिंग बनाकर नगरवासियों ने पार्थिवेश्वर महादेव का अभिषेक किया। बता दें कि 40 जजमानों का जत्था उत्तराखंड के ब्रदीनाथ धाम में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन आचार्य पं. पंकज तिवारी के सानिध्य में मंगलवार 22 अगस्त को तीर्थयात्रियों का नगर आगमन हुआ।
इस मौके पर शिव के पावन सावन माह में नगरवासियों के कल्याण के लिए उक्त आयोजन किया गया था। जिसमें तीर्थयात्रियों के अलावा नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह पाली में संकल्प कर नगरवासियों ने टाउन हाल में पार्थिव शिव लिंग का निर्माण किया। तीर्थयात्रियों के आने के बाद सभी तीर्थयात्रियों का आयोजन समिति के सदस्यों व नागरिकों ने परंपरागत तरीके से अगुवानी कर स्वागत किया। इस दौरान पंडितों द्वारा वैदिकमंत्रोचार किया जाता रहा। पश्चात वेदीपूजन के साथ ही विधिविधान से पार्थिव शिव लिंगों का पूजन उपरांत अपने स्थानों पर बैठकर नगरवासियों ने बनाए गए पार्थिव शिव लिंग का अभिषेक किया। अभिषेक उपरांत बाबा भोलेनाथ का कैलाशधाम महामाई तालाब के लिए विसर्जन यात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली, जो गुडरूपारा, गांधी चौक, नेहरू चौक, अंबेडकर चौक होते हुए महामाई तालाब में पहुंची। जहां शिव लिंगों का विसर्जन किया गया। इस दौरान बोलबम, हर हर महादेव की जयघोष के साथ विसर्जन यात्रा पूर्ण हुई। नगर पुरोहित पं. पंकज तिवारी के सानिध्य में पं.दिनेश, सूर्या, मासूम पांडे, रितेश दुबे समेत बद्रीनाथ धाम के मुख्य जजमान शंकर पांडे, संरक्षक मारकंडेय चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, मनोजकांत साहू, सीता देवी साहू, तारा हेमंत चंद्राकर, चंद्रमणी चंद्राकर आदि जजमानों ने विधि-विधान से पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्मला विनोद सेवन लाल चंद्राकर, बद्रीनारायण लड्ढा, मूलचंद लड्ढा, दिलीप जैन, बाबूलाल साहू, राजेश नायक, श्वेता गुप्ता, जुगनू चंद्राकर, पुष्पा यादव, मीना साहू, झरना साहू, किरण भदंनकर, विपिन महंती, योगेश्वर चंद्राकर, उषा चंद्राकर, प्रभा जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button