https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पार्षद मनहरण कौशिक बने कार्यवाहक नगर पालिका अध्यक्ष,भाजपा में खुशी और कांग्रेसियों में निराशा

कवर्धा । नगर पालिका परिषद कवर्धा में वार्ड क्रं. 25 के निर्वाचित पार्षद श्री मनहरण कौशिक ने आज नगर पालिका कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण किया। विदित हो कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त था। नगर पालिका अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण मूलभूत सुविधा संबंधी व अन्य विकास कार्यो के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसकी पद पूर्ति करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर ने श मनहरण कौशिक कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा दिनांक 11.03.2024 को नगर पालिका परिषद कवर्धा अध्यक्ष रिक्त पद की पूर्ति करते हुए वार्ड क्रं. 25 के पार्षद श्री मनहरण कौशिक को नगर पालिका कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया गया है। श्री कौशिक ने आज नगर पालिका सभाकक्ष में शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा ने अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण उपरांत उन्होनें उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के मार्गदर्शन में कवर्धा शहर के विकास हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होनें कहा कि मैं जनसेवक के रूप में नगर हित के लिए कार्य करूंगा। जनहित हेतु मेरे समक्ष लाये गये सभी सुझावों व कार्यो को प्राथमिकता से करने का संकल्प लेता हूं। उन्होनें कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किये जाने हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व विधायक डॉ.सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, भाजपा प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, शहर मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू, जिला भाजयुमो महिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, पार्षद उमंग पांडे, प्रमोद शर्मा, पवन जायसवाल, श्रीमती मनीषा अनिल साहू, अनिता देवा साहू,सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि विजय पाली, पूर्व पार्षद श्रीमती मधु तिवारी, रितु देसाई, विजय लक्ष्मी तिवारी, पियूष ठाकुर, पियूष राजा टाटिया, जितेन्द्र दोषी, सहित अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक गण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button