https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

करोड़ों के तरणताल में जड़ा ताला, बच्चे नहीं उठा पा रहे स्वीमिंग का मजा

दंतेवाड़ा । इन दिनों बच्चों की गर्मी छुटटी चल रही है। बच्चे हर साल छुटिटयों में नौका विहार व स्वीमिंग का आनंद उठाया करते थे लेकिन इस वर्ष प्रशासनिक उदासीनता व अकर्मण्ता के चलते बच्चे न तो स्वीमिंग का लुत्फ उठा पा रहे हैं न ही दंतेश्वरी सरोवर में नौका विहार का ही उन्हें आनंद मिल पा रहा है कुल मिलाकर शहर के बच्चे इस वर्ष गर्मी की छुटिटयों में बोर हो रहे हैं और स्वीमिंग व नौका विहार बंद करने वाले जिम्मेदारों को जमकर कोस रहे हैं। कोसे भी क्यों न। आखिर ये सुविधा किसी के निजि पैसे से नहीं बल्कि सरकारी रूपयों से नगरवासियों के लिए बनाया गया था लेकिन प्रशासनिक लापरवाही व अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के वजह से ये सुविधाएं आज जनता को नहीं मिल पा रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में करीब एक करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से नगरवासियों के लिए पुराने रेस्ट हाउस परिसर के पीछे की साइर्ड में एक भव्य तरणताल का निर्माण किया गया था। तरणताल अर्थात स्वीमिंग पुल में तैराकी का मजा बच्चे व युवा जमकर उठा भी रहे थे। इसी बीच कोरोना काल 2021 से स्वीमिंग पुल को बंद कर दिया गया था। बाद में इसे बीते साल 2022 में खोला गया था लेकिन इस वर्ष जनवरी माह से स्वीमिंग पुल पर ताला जड़ा हुआ है। जनवरी में ही पुल में पानी भरा गया था लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि कलेक्टर से अनुमति नहीं मिलने के कारण अब तक स्वीमिंग पुल को चालु नहीं किया जा सका है। स्वीमिंग पुल के केयर टेकर संतोष ने बताया कि 50 मीटर लंबा एवं 20 मीटर चौका स्वीमिंग पुल में करीब 52 लाख लीटर पानी समाता है। जनवरी में पानी डाला गया था। प्रशासन की हरि झण्डी मिलने के बाद इसे शुरू किया जाना था लेकिन 5 माह बीतने को है स्वीमिंग पुल को अब तक लोगों के लिए नहीं खोला गया है। आलम यह कि स्वीमिंग पुल बंद होने से शाम के वक्त वहां आसपास परिसर में असामाजिक तत्वों एवं शराबियों का अडडा जमने लगा है। स्वीमिंग पुल क्यों नहीं खोला जा रहा है के सवाल पर केयर टेकर संतोष ने कहा कि नगर पालिका से फाईल कलेक्टर के पास गया है कलेक्टर की अनुमति नहीं मिलने के कारण संभवत: इसे चालू नहीं किया गया है। बताते चलें कि अभी गर्मी की छुटिटयां चल रही है बच्चे स्कूल व पढ़ाई से अभी कुछ दिनों के लिए आजाद हैं। छुटिटयों में बच्चे व युवा मनोरंजन एवं टाईमपास के लिए स्वीमिंग करने तथा नौका विहार का आनंद उठाने हर वर्ष जाते रहे हैं। मगर दुर्भाग्य से या यूं कहें कि प्रशासनिक अकर्मण्यता के चलते नगर के दंतेश्वरी सरोवर में इस गर्मी में न तो नौका विहार ही शुरू किया गया है ना ही स्वीमिंग पुल में बच्चों को तैराकी का मजा लेने दिया जा रहा है बच्चे बेहद दुखी एवं मायुस हैं। केयर टेकर संतोष ने कहा कि हर दिन कई पैरेंटस अपने बच्चों को लेकर यहां आ रहे हैं लेकिन उन्हें स्वीमिंग पुल के गेट में तालाबंदी देखकर मायुस होकर लौटना पड़ रहा है। बच्चों की पूरी छुटटी खत्म होने के बाद अगर इसे खोला जाएगा तो इसका क्या फायदा? बड़ा सवाल यह कि लाखों करोड़ों रूपए मोटरवोट एवं स्वीमिंग पुल के नाम पर खर्च कर आखिर क्या लाभ हुआ? क्यों आम जनता के पैसों की बर्बादी की गई? साधन सुविधा होते हुए आखिर नगरवासियों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा? क्यों स्वीमिंग पुल एवं नौका विहार को चालू नहीं किया जा रहा? ये यक्ष प्रश्र हैं जिनका जवाब जिम्मेदार अधिकारियों को दना ही होगा।

स्वीमिंग पुल में भरा पानी गंदा हो गया है। जल्द ही पानी की सफाई कर इसे शुरू किया जएगा। एक समिति भी बनाई जाएगी जिसमें प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे जिसके बाद इसे व्यवस्थित रूप से लोगों के लिए खोला जाएगा।

(पवन मेरिया)
सीएमओ
नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा

Related Articles

Back to top button