छत्तीसगढ़

बीजेपी चरोदा मंडल ने किया मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला दहन

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन सिरसा गेट चौक में किया गया इस अवसर पर मंडल के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा शराब के विक्रय में हुए भ्रष्टाचार के विषय में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बंछोर ने बताया कि किस प्रकार कांग्रेस के द्वारा शराब दुकान में अपना एक अलग काउंटर चलाया गया। इस अवसर पर जिले के मंत्री दिलीप पटेल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल अजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गुलशन ढींडे में अपने विचार व्यक्त किए तथा वर्तमान सरकार की कारगुजारी को बूथ स्तर पर जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री परमजीत सिंह द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button