https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने स्वर्गीय भारत दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

छुरा। जिला गरियाबंद के विकास खण्ड फिंगेश्वर के आश्रित ग्राम जेंजरा निवासी छ ग सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष भारत दीवान का स्वास्वथ्य गत कारणों से आकस्मिक निधन होने पर राजधानी रायपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक में सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों के द्वारा दो मिनट की मौन रखकर शोक संतप्त व्यक्त करते हुए श्रद्धा पूर्वक विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात दशगात्र के दिन स्वर्गीय भारत दीवान के गृह ग्राम जेंजरा पहुच कर शोक में डुबे परिवार जनों को ईश्वर से प्रार्थना कर ढा़ढ़स बाँधवाते हुए दुख को सहन करने की कामना की।वही भारत दीवान के मृत्यु पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने जिला अध्यक्ष के पद रिक्त होने कारण अगामी चुनाव के होते तक जिला गरियाबंद के छग सर्व आदिवासी समाज के जिम्मेदारी वर्तमान में प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर को कमान सौपी है जो जिला में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अर्थात संयोजक बतौर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।सामाजिक संगठन के नये जिम्मेदारी को श्री ठाकुर ने स्वीकार करते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हर संभव प्रयास करते हुए संगठन में और बेहतर मजबूती लाने का आश्वस्त किया।इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष पूर्व एस पी भरत सिंह,प्रदेश संयोजक पूर्व कलेक्टर बी पी एस नेताम, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पूर्व एस डी एम फूलसिंग नेताम महासचिव पूर्व कलेक्टर हीरा लाल नायक,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह ठाकुर,दीवान समाज अध्यक्ष सोनू राम दीवान,समाज प्रमुख युवराज दीवान,सरपंच संघ छुरा अध्यक्ष लेखराज धुरवा सरपंच बाबू लाल ध्रुव,छग सर्व आदिवासी समाज जिला के युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष व सरपंच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव,युवा प्रमुख नरेन्द्र ध्रुव, सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर,स्वर्गीय भारत दीवान के ज्येष्ठ सुपुत्र रुग्न दीवान,अनुज द्वय मनोज,लोकेन्द्र,जितेन्द्र दीवान,प्रेम लाल,उद्धव,गौरव सहित सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button