https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

रामनवमी महापर्व मनाने बैठक में राम जन्मोत्सव समिति का गठन

गीदम । हिंदू नव वर्ष एवम रामनवमी महापर्व की तैयारियों को लेकर गीदम स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के सभी राजनीतिक दलों, सभी समाज के वरिष्ठ एवं युवा , सर्व हिंदू समाज के लोग सम्मिलित हुए। इस दौरान श्री राम जन्म उत्सव समिति का गठन किया गया। यह समिति हिंदू नव वर्ष से लेकर के रामनवमी पर्व तक के आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख करेगी। समिति के अध्यक्ष के रूप में राजेश गुप्ता (झल्लर ) का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन के संबंध में अपने अपने सुझाव दिए जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिसमे नगर के सभी चौक चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर भगवा झंडा व तोरण लगाए जाएंगे। मुख्य मार्ग की लाइटिंग व झालर से सजावट की जाएगी। श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने नगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि सृजन दिवस पर नव वर्ष उत्सव एवं श्रीराम जन्मोत्सव को धूमधाम एवं हर्षोल्लास व भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि नगर में सभी सामाजिक कार्यों को सही तरीके से क्रियान्वित करने एवं रामनवमी के कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तथा युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए बैठक रखी गई थी। उन्होंने कहा कि नगर में लगातार सामाजिक कार्यक्रम होते रहने से सामाजिक एकता बनी रहती है और समाज मजबूत बनता है लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है।
समिति के सदस्य रजनीश सुराना ने श्री राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं संपूर्ण टीम को बधाई देते हुए बताया कि इस दौरान हिंदू नव वर्ष से लेकर रामनवमी तक होने वाले सभी धार्मिक आयोजन एवम शोभायात्रा की रूपरेखा तय कर कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी लोगों से प्राप्त सुझाव के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन से प्रारंभ हो रहे इस धार्मिक पर्व के प्रथम दिन को भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया जाएगा। उसी तरह पूरे नवरात्रि पर्व से लेकर रामनवमी तक प्रतिदिन अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने नगर वासियों एवं सभी समाज प्रमुखों से आग्रह किया गया कि नव वर्ष के कार्यक्रम एवम रामनवमी की भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button