छत्तीसगढ़

ब्राह्मण मित्र मंडल ने कराया 51 बटुकों का नि:शुल्क उपनयन संस्कार

भिलाई । ब्राह्मण मित्र मंडल के द्वारा सामूहिक निशुल्क उपनयन संस्कार 3 मार्च को मंगल वाटिका कुरूद भिलाई में आयोजित किया गया। इस तरह के आयोजन का यह चौथा वर्ष था। जिसमें 51 बटुकों को विधिवत यज्ञोपवीत धारण कराया गया। कार्यक्रम में विद्वान पंडित हरेकृष्ण पांडेय, राम मुन्ना गर्ग, देवमूरत चतुर्वेदी, चंद्र भान शुक्ला, ललन शुक्ला, भगवान चौबे, शिवदत्त तिवारी द्वारा सम्पूर्ण सनातन पद्धति से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य जजमान रायपुर से पधारे कुणाल शुक्ला एवं उनकी पत्नी श्रीमती संजना शुक्ला थीं। आयोजन को ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक राम मिलन दुबे के नेतृत्व में किया गया। राममिलन दुबे ने सम्पूर्ण अतिथियों को भगवा दुपट्टा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर महेश तिवारी सहसंयोजक द्वारा पूजा कार्यक्रम संपन्न कराने में विशेष भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने उपस्थित होकर बटुकों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना दी। उन्होंने अपने संबोधन में ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे समाज हित कार्य पर सराहना करते हुए कहा कि मंडल और अधिक समाज हित में कार्य करें। इस अवसर पर बटुकों के परिवार जन भारी संख्या में उपस्थित होकर अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया। स्वर स्वरंजलि समूह की महिला शक्ति ने संगीतमय भजन कीर्तन और मंगल गीत गाया। कार्यक्रम के अंत में सभी बटुकों को लेकर चौपहिया वाहन के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस पूरी प्रक्रिया में ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक एवं संयोजक मण्डल के सदस्य गण राममिलन दुबे, महेश तिवारी, रामआसरे दुबे, सरयू पारिण ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्र, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के महासचिव रविन्द्र मिश्रा, एल एम पाण्डेय, राम अचल पाण्डेय, महेश तिवारी, डॉ सोमनाथ द्विवेदी, के एल तिवारी, श्याम तिवारी, रघुराज उपाध्याय, शंकर चरण पाण्डेय, राजमणि दुबे, सुदेश मिश्रा, अम्बे उपाध्याय, चंद्र शेखर पाण्डेय, एन पी मिश्रा, राम बिहारी मिश्रा, अवधेश दुबे, सुनीता तिवारी दीपक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button