छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार की नीति से नाराज 16 कांग्रेसियों समेत 37 ने थामा भाजपा का दामन

बीजापुर । वर्तमान कांग्रेस सरकार की रीति- नीति से त्रस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत जोगी कांग्रेस एवं अन्य युवक- युवतियों ने भाजपा का रुक करते हुए छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के समक्ष भाजपा पर भरोसा जताते हुए दमन थामा।जोगी कांग्रेस के जिला महासचिव केजी सुधाकर अपने 14 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा पर विश्वास जताया और कमल को अपनाते हुए विधिवत भाजपा प्रवेश किया। वही प्रदेश में कांग्रेस के सरकार होने के बावजूद 16 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही सरकार से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया और कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश किया। साथ ही 07अन्य युवक युवतियों ने भाजपा को जन हितेषी पार्टी बताते हुए क्षेत्र के नेता महेश गागड़ा के द्वारा किए गए पूर्व के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा में शामिल हुए। तमाम 37 कार्यकर्ताओं का छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने गमछा और माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश करवाया। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, केदार कश्यप, संतोष पांडे और छत्तीसगढ़ संगठन के महामंत्री पवन साय समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी नव प्रवेशित युवक-युवतियों का जोशीला स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button