भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता
पूर्णाहुति एवं शोभायात्रा के साथ मानस यज्ञ का समापन

छुरा। नगर में चल रहे 9 दिवसीय 72 वे मानस यज्ञ परायण का समापन यज्ञ के पूर्णाहित एवं नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से भक्तों की भीड़ यज्ञ स्थल की परिक्रमा करने के लिए पहुंची भक्त गण परिक्रमा कर मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए भी भक्तों का ताता दिनभर लगा रहा। समापन दिवस में 4 बटुकों का विधि विधान से उपनयन संस्कार किया गया एवं दीक्षा दिया गया। पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में नगर के माताओं बहनों एवं सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।रामायण की चौपाइयों के साथ आचार्य यज्ञेश प्रसाद पांडेय के द्वारा विधिवत यज्ञ एवं पूर्णाहुति प्रदान की गई, मुख्य यजमान मोहन लाल साहू सपत्नीक लक्ष्मी साहू, समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक ओंकार शाह, उपाध्यक्ष यशपेंद्र शाह, कोषाध्यक्ष बिसेसर दिवान, सचिव बजरंग पांडे, सचिव शीतल ध्रुव, झांकी प्रभारी लिखन कंवर, मिथलेश सिन्हा, संयोजक नथमल शर्मा मंत्री लखन तिवारी टंकेश्वर देवांगन। पाठक के रुप में शिवदयाल, टंकेश्वर देवांगन, प्रभु लाल सिन्हा, पतिराम, ईतराम साहू, तिलकराम तारक, खम्भन साहू, पतिराम विश्वकर्मा, सीताराम, सुधा शर्मा, रीना यादव, भारती दीवान, ठगनी बाई तथा विप्रगण के रुप में हरीश शर्मा, एकलव्य शर्मा, रोशन शर्मा, संतोष मेहता, अखिलेश पांडेय, मेशनंदन, पांडे भोला पांडेय, केआर सिन्हा, संतराम कुमार ध्रुव, सुभाष बैगा, धरमसिंग, अर्जुन्धनंजय सिन्हा, निखिल साहू, ईश्वरलाल सिन्हा, ललित साहू, अखिल चौबे, नीरज नायक, ललित राठौर, यश सिन्हा, शिवप्रसाद, मनहरण पटेल, विनोद देवांगन, ललित वर्मा, एवं शिक्षा मानस परिवार, शिव शक्ती महिला मंडली, आदर्श महिला मंडली, नगर के व्यापारी गण, युवा साथी, भक्तगण पूर्णाहुति में शामिल थे।