https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

हर-हर महादेव से गूंज उठी इस्पातनगरी

भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारें से गुंज उठा। इस अवसर पर शहर के शिवालयों में विभिन्न आयोजन हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ शिवालय में पहुंचकर देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की। हुडको से लेकर सेक्टर एरिया सहित खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर पूजन अर्चन किए। खुर्सीपार में भव्य कलश यात्रा और बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। इस आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए और महामृत्युंजय का जाप किया। सर्वप्रथम सुबह वे हुडको शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर पूजा समिति द्वारा श्री मंदिर में महाआरती और महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। विधायक देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधायक देवेंद्र यादव ने शिवलिंग पर दूध,दही, बेल पत्ती, धतूरा, श्रीफल 151 बार महामृत्युंजय का जाप कर पूजा अर्चना की और देवों के देव महादेव से शहरवासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। विधायक देवेंद्र यादव पालकी अपने कांधे में उठाकर वार्ड भ्रमण किया। गोंडवाना समाज बूढ़ादेव देवालय खुर्सीपार भिलाई नगर के तत्वावधान में बूढ़ादेव भगवान की पूजा अर्चना और महाआरती की गई। विधायक देवेंद्र समाज के लोगों के साथ भगवान बूढ़ा देव की पूजा अर्चना की।
पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश निवास में महाशिवरात्रि बधाई देने वालों का तांता
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के सेक्टर-9 स्थित बंगले पर महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश को बधाई दी। बधाई देने बंगला पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से हैवी ट्रांसपोर्ट के युवा डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू, मलकीत सिंह लल्लू, नवनियुक्त दुर्ग भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत यादव, निम्मे, मनोज अग्रवाल, पूर्व रिटायर्ड सीएसपी आर पी शर्मा अपने पुत्रों और पोतों के साथ तथा भाजयुमो नेता आकाश विग, मुन्ना पाण्डेय, चन्ना केशवल्लू, आकाश ठाकुर, राहुल भोसले, रेहान अहमद, पार्षद विनोद सिंह, पार्षद वीणा चन्द्राकर, गार्गी शंकर मिश्रा, धीरज शुक्ला, ध्रुव पाण्डेय, पवन पांडे, उदय भास्कर, रविशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के पुत्र एवं रामजन्मभूमि के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जीत यादव को दुर्ग का भाजयुमो अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button