छत्तीसगढ़

भाजपाई उतरे सड़क पर, थम गए वाहनों के पहिए

कसडोल । बलौदाबाजार जिला कसडोल विधानसभा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से कसडोल नगर के हड़हापारा चौक पर भाजपा मंडल कसडोल के अध्यक्ष कृष्णकुमार पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने, बस्तर जिला में वर्तमान कांग्रेस सरकार की शह पर नक्सलियों द्वारा टारगेट कर केवल और केवल भाजपा नेताओं एवम् कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे और मुख्य सड़क को जाम कर दिय और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस चक्का जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद होने से लंबी लाइनें लग गई, जाम खुलवाने पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बाद में कसडोल तहसीलदार विवेक कुमार पटेल की समझाइश पर सड़़क खाली की गई, वाहनें सुचारू रूप से अपने-अपने गंतव्य की ओर जाने लगी। तब कहीं जाकर प्रशासनिक अधिकारियों नें राहत की सांस ली। आज के इस चक्का जाम और धरने की खास बात यह रही कि पुरुषों की अपेक्षा महिला कार्यकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक रही। उक्त चक्का जाम और धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार पटेल के अतिरिक्त प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, जिला मंत्री राजकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा थवाईत, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता जायसवाल, मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक भीखम प्रसाद कैवत्र्य, ईश्वर पटेल, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवत्र्य, दिलहरण जायसवाल, ओमप्रकाश निराला, जोगिंदर दवानी, गणेश शंकर साहू, कमल श्रीवास, पार्षद कमल कैवत्र्य, अनुराधा कर्ष, गोमती साहू, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष निर्मला साहू, विष्णु यादव, हेमंत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button