https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भारत जोड़ो यात्रा हाफ मैराथन दौड़ का पोस्टर विमोचित

रायपुर। एनएसयूआई द्वारा ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा जी के जन्मदिन पर 17 जनवरी को एनएसयूआई करेगी भारत जोड़ो यात्रा हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन। जिसका पोस्टर विमोचन आज राजीव भवन शंकर नगर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालक केशव सिन्हा ने बताया कि “भारत जोड़ो यात्रा” दौड़ेगा रायपुर हाफ मैराथन दौड़ के आयेजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे जिसमे प्रथम स्थान वाले को 3100, द्वितीय स्थान 2100, तृतीय स्थान 1100 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्टर विमोचन में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, मीडिया विभाग चेयरमैन संकल्प मिश्रा, प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा, देव निर्मालकर, रोशन यादव, तोमेश गायकवाड, विशाल मानिकपुरी, निक्कू साहू, श्रीयांश शुक्ला, मुनीश गौतम उपस्तिथ थे।

Related Articles

Back to top button