https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष शर्मा का फल व लड्डूओं से तौलकर किया सम्मान

प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

भाटापारा, 17 फरवरी। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है. चुनावी नतीजे आने के बाद प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शानदार आभार रैली निकाली. रैली के दौरान पूरे शहर में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला. प्रचंड जीत की इस रैली में उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद यादव, भाजपा के नवनिर्वाचित 24 पार्षद एवं 1 निर्दलीय पार्षद सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया.
आभार रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों, व्यापारी, सामाजिक संगठनों ने शिवरतन शर्मा, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का फल, लड्डू से तौलकर सम्मान किया गया. इस स्वागत समारोह ने जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया. लोगों ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का सम्मान बताया. शिवरतन शर्मा ने भाजपा की अभूतपूर्व सफलता पर खुशी जाहिर की.
भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव 2025 के परिणामों पर कहा, पूरे छत्तीसगढ़ सहित भाटापारा की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और जनता को हम बधाई देते हैं। इसके लिए हम विष्णु देव साय की सरकार को श्रेय देते हैं। जनता ने जो विश्वास किया है उस पर भाजपा की स्थानीय सरकार खरी उतरेगी।
शिवरतन शर्मा ने कहा भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास और समर्थन निरंतर बढ़ रहा है. अब हम विकास को और तेज गति देंगे..
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता को दिया धन्यवाद :नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी जनता के अपार समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है. यह जनादेश भाजपा की नीतियों और योजनाओं में लोगों के भरोसे का प्रमाण है. भाटापारा का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और हम शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे.
भाजपा की जीत का संदेश :भाटापारा में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत दर्शाती है कि जनता ने विकास और स्थिरता के लिए भाजपा को चुना है. सरकार की योजनाएं और नीतियां जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं. जनता भाजपा सरकार की कार्यशैली से पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आ रही है.

Related Articles

Back to top button