छत्तीसगढ़

अब तक 30 हजार क्विंंटल से अधिक धान की खरीदी

सुकमा । सुकमा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में अब तक 30 हजार 730 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। सुकमा धान खरीदी केन्द्र पर धान विक्रय करने पहुंचे मुरतोण्डा के पूर्व सरपंच रहे कृषक फूलसिंह बघेल ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र पर प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्था दुरुस्त रखी गई है। तौल कांटा भी सही है और बारदाना की गुणवत्ता भी बेहतर है। उन्होने बताया कि खरीदी केन्द्रों की वृद्धि से सभी कृषकों को धान बेचने में सहुलियत हो रही है। पूर्व की भांति अब कृषकों को अपनी उपज लेकर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। जिला खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि जिले के 22 धान खरीदी केन्द्रों में से 18 में खरीदी प्रारंभ की जा चुकी है। शेष 4 केन्द्रों में भी शीघ्र ही खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। इस विपणन वर्ष जिले में कुल 16 हजार 389 पंजीकृत किसानों द्वारा 39608.128 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है। इस वर्ष छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत चिड़पाल एवं गुडरा में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button