https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कहर बरपा रही गर्मी, रात में भी अजीब सी बेचैनी

भिलार्ई। सूर्य की तपिश, हवा के बढ़ते तापमान और सापेक्षिक आर्द्रता ने मिलकर इस कदर संयोजन किया है कि बेचैन करने वाली उमस भरी गर्मी कहर बरपा रही है। दिन तो दिन, अब रातें भी अजीब सी बेचैनी पैदा करने वाली उमस भरी गर्मी लेकर आ रही हैं। रात में शीतलता का एहसास नहीं हो रहा है। इस नवतपे में पंखे और कूलर तक फेल हो रहे हैं। भीषण गर्मी एवं लू के थपेड़ों से चराचर बेहाल और परेशान है। प्री मानसून गर्मी के और बढऩे के संकेत हैं। हीट इंडेक्स के देखकर मौसमविदों ने अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। जलवायु और पर्यावरण का प्रभाव साफ़ देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 02 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद हल्की गिरावट होनेकी संभावना है। एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर तथा उष्ण रात्रि जैसी स्थिति बनने की संभावना है। 29 से 31 मई तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। सिनोप्टिक सिस्टम के बारे में बताया गया है कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। पूर्वानुमान है कि मौसम शुष्क रहेगा। वहीं चेतावनी जारी की गयी है कि एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी बनने की संभावना है । मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.6 आँका गया जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तथा न्यूनतम तापमान 30.0 रहा जो की सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता 54-36 प्रतिशत रही।

Related Articles

Back to top button