छत्तीसगढ़

भाजपाइयों ने एनएच पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

सिमगा। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर बस्तर में हो रहे टारगेट किलिंग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिमगा मंडल के कार्यकर्ता अनिल पांडे के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में 2 घंटे का चक्का जाम किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाटापारा विधानसभा के किसान नेता अनिल पांडे ने कहा कि एक तरफ पूरा बस्तर जल रहा है दूसरी तरफ भूपेश बघेल कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में मस्त है। पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और बस्तर की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित करके उनकी हत्या की जा रही है। कार्यक्रम में बिलासपुर से रायपुर जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अरुण साव भी कार्यकर्ताओं के साथ 5 मिनट खड़े होकर चक्का जाम को शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि बस्तर का मैं प्रभारी रहा हूं और बस्तर में नरसंहार हो रहा है जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है। शर्मा ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है वह प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे थे पर भूपेश बघेल की गूंगी बहरी सरकार ने किसी को भी सुरक्षा प्रदान नहीं की अगर उन कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान कर दी जाती तो शायद हत्या नहीं होती। आज इसी के विरोध में हम सब यहां पर चक्का जाम में बैठे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा किसान नेता भाटापारा विधानसभा अनिल पांडे आनंद यादव केजू राम बघेल धीरज जैन अभिजीत अवस्थी सचिन जैन हेम सिंह चौहान आरिफ हुसैन छोटू यादव चंद्रमणि तिवारी ओम शर्मा नारायण निषाद हेमंत साहू परस पाटकर अरुण गौतम राजेश सिंह नीरज शर्मा राहुल ठाकुर सूरज सोनकर पिंटू चतुर्वेदी रोहित साहू चैन सिंह ज्ञान चंद साहू मनोज टोंडे विनोद वर्मा ईश्वर साहू रुकमणी साहू फुल बाई धृतलहरें भागवत वर्मा लिखो निर्मलकर मनोज चौबे और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button