https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

रामकृष्ण ध्रुव मैनपुर के कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त

गरियाबंद । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल देखने को मिल रहा है ।गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार रामकृष्ण ध्रुव को आगामी आदेश तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर की कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यहां नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेन्दु द्वारा जारी किया गया।ज्ञात हो कि रामकृष्ण ध्रुव पिछले 03 वर्षों से मैनपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लगातार कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उनके नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा जारी निर्देशित कार्यक्रमों को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार किया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव की सक्रियता को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के कायँकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंप गई है। पहली बार मैनपुर में युवा चेहरे को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके सहारे जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक के सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं को भी कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। देर शाम जैसे ही रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की आदेश जारी हुआ उन्हें बधाई देने की सिलसिला जारी है।मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा और कहा कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूत बनाने के साथ कांग्रेस के अनुभवी वरिष्ठ बुजुर्ग कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं युवाओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे। रामकृष्ण ध्रुव ने अपनी नियुक्ति पर,जिला कांग्रेस गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button