https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

गाय-गौठान के के नाम पर प्रदेश को लूटा है भूपेश सरकार ने:डॉ. सुभाऊ

दंतेवाड़ा । ज्यों ज्यों चुनावी समय नजदीक आता जा रहा है प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियां कांग्रेस व बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज होता जा रहा है। विपक्षी भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पहला आरोप भाजपा की ओर से राज्य सरकार पर लगाते कहा है कि प्रदेश में नरवा-घुरवा बाड़ी एवं गाय गोठान अभियान पूरी तरह से न केवल फलाप हुआ है बल्कि शासन व प्रशासन के लोग गोठान के नाम पर बिहार के चर्चित चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला किया है। भाजपा इन दिनों चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान के तहत प्रदेश के हर जिले के गोठानों में जाकर निरीक्षण कर गोठान की वास्तविकता जानने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों को विश्वास में लेकर जन जागरूकता चलाकर गोठानों में हुए घोटाले घपले एवं लूट के विषय में ग्रामीणों को बता रही है और सरकार की पोल खोलने में लगी है। इसी तारतम्य में मंगलवार को बस्तर के पूर्व विधायक, पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ0 सुभाऊ कश्यप ने भाजपा कार्यालय में एक प्रेसवार्ता ली और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
डॉ0सुभाऊ कश्यप ने कहा कि गौठान के नाम पर करोड़ों रूपए की लूट बीते 4 सालों में राज्य सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया है। उन्होने कहा कि यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार है। गौठानों में न गाय है न गोबर, न चारा है न पशुओं के लिए पीने का पानी। 300 गाय देने की बात भी बेमानी साबित हुई है। वर्मी कम्पोस्ट खाद उगाने वाले चबूतरे में जंगली झाड़ उग आए है। गौठानें विराज उजाड़ पड़ी हुई है। स्ट्रक्चर खड़ी करने के नाम पर तथा गौठानों के नाम पर उपयोगी आवश्यक सामान खरीदने के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा किया गया है। गौठान के रख रखाव के नाम पर जारी 10 हजार रूपए को भी अधिकारी हड़प रहे हैं। कोई अधिकारी कभी गौठानों का निरीक्षण करने नहीं जाता है। केवल फाईलों पर ही गाय गौठान चल रही है। दंतेवाड़ा में भी करीब 70 गोठानों का निरीक्षण भाजपाईयों ने किया तो पाया कि सभी गौठानों की अमूमन एक सी कहानी है। सब बदहाल एवं उजाड़ अवस्था में पड़ा हुआ है। किसी भी गौठान में पशु एवं चारा, खाद, पानी देखने को नहीं मिला। पशुएं जंगलों में या तो आवारा विचरण कर रही हैं या फिर लोगों के डण्डे खाते सड़कों पर गली मोहल्ले में घुमते पाई जा रही है। पशुओं के गौठान के नाम पर इससे बड़ा घोटाला व लूट शायद प्रदेश में व देश में कभी कहीं देखने सुनने को नहीं मिला है। कुछ गोठानों में चारा काटने की मशीन क्रय कर लाई गई है उन मशीनों का आज तक उदघाटन भी नहीं किया गया है। केवल मशीनें खरीदकर गौठानों में रखवा दिया गया है उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। मशीनें जंग खाकर खराब हो रही है। बकरी पालन के लिए बने शेड भी खाली पड़े हैं। डॉ0 सुभाऊ कश्यप ने कहा कि जिन गौठानों का उद्घाटन मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया था बाद में उन गौठानों को आदर्श गौठान का नाम दिया गया था। उन गौठानों का भी हाल बेहाल है। वहां भी पशुएं है न खाद, आलम यह कि नाडेप की खाद बनाने वाली टंकी में घासफूस उग आए हैं। गोबर खरीदी के नाम पर भी जमकर राशियों का बंदरबांट किया गया है। सरकार अपने रिकार्ड में बताती है कि 174 करोड की गोबर खरीदी अब तक प्रदेश भर में की गई है। लेकिन वास्तविका इसके उलट है। फर्जी खरीदी दिखाकर जनता को बेवकूफ बनाने की नाकाम कोशिश सरकार की ओर से कइ गई है । किसानों एवं पशु पालकों के साथ राज्य सरकार ने गौठान एवं गोबर खरीदी के नाम पर झुठ बोलकर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया है। यह बात अब जग जाहिर हो चुका है। श्री कश्यप ने कहा कि बहुत हो चुका गाय, गोबर व गौठान के नाम पर लूट । छ0ग0 के शांतिप्रिय एवं सीधे साधे किसानों के भावनाओं के साथ खिलावाड़ बंद करे सरकार। निश्चित रूप से गौ माता के साथ पाप करने की सजा एवं किसानों एवं पशुपालकों एवं प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने की सजा सरकार में बैठै जिम्मेदार नेता एवं अधिकारियों को देर सबेर अवश्य मिलेगा। पत्रकारवार्ता के दौरान मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष चैतराम अटामी, महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी मंडावी, पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मूडामी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक बाजपेई, सत्यजीत चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button