https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार के विकास के दम पर कांग्रेस जीतेगी:अमितेश

गरियाबंद । नामांकन के अंतिम दिन जिले राजिम एवं बिंद्रा नवागढ़ के कांग्रेस प्रत्याशियो अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने बाजे गाजे के साथ पहले विशाल सभा को संबोधित किया फिर रैली के रूप में अपना नामांकन भरा। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री नंद कुमार साय भी मौजूद रहे। किशोर पर अमितेश शुक्ल ने कहा कांग्रेस ने जो घोषणा तक की है उसे पूरा किया है यही विश्वास आम जनता के बीच उन्हें जीत लाकर लेगी अब धान का समर्थन मूल्य 3000 प्रति क्विंटल 20 क्विंटल की खरीदी होगी साथ ही किसानों का कर्ज माफ होगा और इसी के साथ जल्द ही और कई घोषणा होने की बात उन्होंने कही तो वहीं दूसरी ओर जनक लाल ध्रुव ने कहा कि बीते कई सालों से बिंद्रा नवागढ़ मे भाजपा ने लोगों को ठगा है और कोई विकास कार्य नहीं हुआ है जिसके चलते इस बार बिंद्रा नवागढ़ की जनता बदलाव के मूड में है और पूरी तरह से बदलकर इस बार कांग्रेस का पंजा वहां लहराएगा उन्होंने बीते 10 सालों में बिंद्रा नवागढ़ के लोगों के साथ मिलकर सुख दुख में भाग लिया है
नामांकन के पहले कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने गांधी मैदान में आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने कांग्रेस सरकार के विकास गाथा बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अमितेश ने कहा की भूपेश सरकार ने सरकार ने 5 सालो गरीब किसानो, भूमिहीन किसानों के लिए काम किया। योजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। सिंचाई की सुविधा दी। प्रदेश का चुहुमुखी विकास किया। लेकिन हमे भाजपा से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बरगलाने आयेंगे। जाति धर्म के नाम बरगलाने का काम करेगे। अडानी अंबानी का पैसा लगेगा। उन्होंने लोगे से कहा की आप भूपेश बघेल पर भरोसा रखे। भाजपा के झांसे में न आए।इस चुनाव में मैं नही राजिम विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। एक बार फिर राजिम जो मेरा परिवार है मुझे विजय दिलाएंगे।सभा में बिंद्रानवागढ़ प्रत्याशी जनक राम ध्रुव ने कहा कि बिंद्रा नवागढ़ से अब 15 साल का सूखा खत्म करना है। रमन शाहन मे15 साल प्रदेश में भय भ्रष्टचार का आतंक था जिसे कांग्रेस सरकार ने खतम किया। भूपेश सरकार ने पांच साल में किसान मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग के लिए काम किया। बेहतर योजना बनकर देश के सर्वोच्च शिखर में ले गए। भाजपा के 15 साल का कांग्रेस के पांच सालो से जवाब देना है। आज छत्तीसगढ़ देश में विकास का माडल बना हुआ है। यही विकास बिंद्रा नवागढ़ में भी करना है। इधर, सभा के बाद कांग्रेस ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली। जिसमे कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव खुली जीप में सवार होकर निकले। इसमें साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम भी शामिल हुए। सभा का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शबीर मुर्तुजा खान, नरेंद्र देवांगन, राम कुमार वर्मा, सन्नी मेमन, युगल पांडेय, प्रेम सोनवानी, हाफिज खान, समद खान, मक्कू दीक्षित, हरमेश चावड़ा, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button