https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

बारसुर में भाजपा युवा मोर्चा मंडल की बैठक संपन्न

दंतेवाड़ा । शनिवार 22 को बारसुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस मंडल बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर प्रमुख रूप से सामिल थे जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा कि गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट रहना है, जिले से लेकर पूरे प्रदेश भर में विकास कार्य बंद पड़ा हुआ है, युवा रोजगार को तरस रहे हैं,? अपराध बढते जा रहे हैं, हमें दंतेवाड़ा विधानसभा किसी भी हाल में पुन: भाजपा के पाले में लाना है। बारसुर भाजपा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर भारद्वाज जी ने कहा कि दंतेवाड़ा विधानसभा जीतने के लिए बारसूर को जीतना बहुत जरूरी है, पुरे जिले को हमारे बारसूर मंडल से उम्मीद रहती है और इस उम्मीद में हम खरा उतरेंगे। इस बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर, बारसुर मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर भारद्वाज, भाजपा जिला मंत्री जसवीर नेगी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बद्रीनाथ पुजारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कृष्ण रेड्डी जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णकांत शिवहरे, उपाध्यक्ष अभिषेक राठौर, जितेन्द्र वट्टी, राज तिलक, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश नाग, कोमल दास, मुकेश भोई, अजीत, संजय पुजारी, मुन्ना राम कश्यप, हितेश सिंन्हा, भीमा कश्यप, रामू अलामी, मनीष यादव, लुदरू ठाकुर, लखमुराम, छबिलाल भारद्वाज, महांगुराम, सुनील अट्टामी, पिलसाय, बुधरु कश्यप, इत्यादि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button