https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

ओदरागहन में मनाया गया परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव

उतई । परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम ओदरागहन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में समाज की महिलाओं द्वारा विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में युवक-युवती ढोल ताशे की थाप पर जमकर थिरके। कार्यक्रम स्थल में कलश शोभायात्रा पहुंचने के बाद समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की आरती पूजा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग ने कहा संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है, समाज को जोडऩे और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करे। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने ग्राम पतोरा में आयोजित कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होने न्यौता दिया एवं कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तहसील साहू संघ पाटन द्वारा 21 बिंदुओं का अध्यादेश लाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा हिन्दू धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को अपना रहे है इस बात पर चिंता जरूर करें। अगर धर्म ही नही बचेगा तो समाज की कल्पना करना संभव नही है। महासचिव खेमलाल साहू ने लगातार बढ़ रहे अंतरजातीय विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और समाज की पाठशाला में शामिल होने के लिये पालकों को प्रेरित करें। न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू ने कहा की सामाजिक संगठन बनाए रखने स्वजाति बंधुओ को समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ हर क्षेत्र में खड़े रहना चाहिए। उपाध्यक्ष प्रदेश साहू समाज छत्तीसगढ़ श्रीमति चंद्रिका साहू के कहा की समाज में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है 7 मंच में पूर्व अध्यक्ष अश्विनी साहू, धनराज साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, तहसील साहू संघ संगठन सचिव किशोर साहू,महेंद्र साहू, परिषेत्रिय अध्यक्ष हरिशंकर साहू, तहसील साहू समाज मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका कमलेश्वरी साहू,चांदनी साहू ,जोगी राम साहू, परिक्षेत्रय अध्यक्ष टेस राम साहू , नारद साहू सहित अन्य मंचस्थ थे। स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू ने दिया। मंच संचालन छगन साहू,तरुण साहू ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से जोगीराम साहू,जीवधन साहू,भूमिका गंजीर,कोमिन साहू,यशवंत साहू,नारद साहू,नूतन साहू,टीकाराम साहू,नरेंद्र साहू,किरण साहू,सतरूपा साहू, पुरुषोत्तम हिरवानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button