https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक शाखा नगरी का गठन

नगरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन एवं धमतरी जिलाध्यक्ष रंजीत छाबड़ा, जिला प्रभारी ललित साहू के नेतृत्व में संघ को विस्तार देने नगरी ब्लाक के पत्रकार बंधुओं का बैठक रखा गया बैठक में नगरी ब्लॉक छग.श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई गठन किया गया, 27 अप्रैल को हुए इस बैठक में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यों की विस्तृत जानकारी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शैलेन्द्र लाहौरिया को सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष ने ब्लाक के पदाधिकारियों के नामों का घोषणा किया गया जिसमें महासचिव धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अभिनव अवस्थी, सचिव राजू पटेल, ब्लाक उपाध्यक्ष में उत्तम साहू, अशोक संचेती, जयलाल प्रजापति, मौर्यध्वज सेन, सदस्य के रुप में नारद साहू,जयकिशन साहू का मनोनयन किया गया। नगरी ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र लाहौरिया ने अध्यक्ष पद की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं पत्रकार साथी व आमजनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान नगरी ब्लॉक ईकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संकल्प लेते हुए अपना विचार साझा किया। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत छाबड़ा एवं जिला प्रभारी ललित साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पत्रकार, एवं आमजनता की आवाज को बुलंद करने के साथ ही उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश जैन,विजय साहू , रुपेश साहू सहित पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों को नगर के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता,सामाजिक सगंठन सहित नगरवासियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button