https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जितेंद्र साहू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फिर मिला महासचिव का दायित्व

उतई । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुपुत्र एवं वरिष्ठ नेता जितेंद्र साहू को फिर एक बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव का दायित्व मिला है। प्रदेश कांग्रेस की पिछली कार्यकारिणी में भी वे महासचिव के पद का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। नई कार्यकारिणी में समान पद हुई ताजा नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं अपनी नियुक्ति पर श्री साहू कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें दुर्ग जिले से जितेंद्र साहू को महासचिव बनाया गया है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे मोहन मरकाम की कार्यकारिणी में भी वे महासचिव के पद पर थे। इस कार्य को देखते हुऐ श्री साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया गया वर्तमान में उन्हें प्रदेश संगठन नही बल्कि ्रढ्ढष्टष्ट के तरफ से बंगाल का प्रभारी बनाया गया है साथ ही उन्हें बेमेतरा जिले में सांगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रिसाली नगर निगम और उतई नगर पंचायत,जिला पंचायत उपचुनाव के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें प्रदेश कांग्रेस महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सांगठनिक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलने की उम्मीद जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेंद्र साहू ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फिर से महासचिव का दायित्व दिया है उस पर खरा उतरने में वे समर्पित होकर काम करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने में उनका पूरा जोर रहेगा।
जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार, जिला अध्यक्ष ग्रामीण निर्मल कोसरे, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार सेन, मुकुंद भाऊ, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,महापौर रिसाली शशि सिन्हा उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप चंद्राकर, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, जिला पंचायत सद्स्य लक्ष्मी साहू, ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस पुष्पा साहू, डी नारायणी, मोंटू तिवारी, ओमप्रकाश साहू अशोक शर्मा,सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर,सभापति जनपद पंचायत दुर्ग टिकेश्वरी लाल देशमुख, भीषम हिरवानी ,लोकनाथ साहू,रोहित साहू, हरेंद्र देव,तुलसी देशमुख, नंदकुमार साहू,तारा शर्मा,पिलेश्वर साहू,पुकेश चंद्राकार,प्रशांत पांडे,निरंजन राजपुत,दिवाकर गायकवाड़,डिकेंद्र हिरवानी,राकेश हिरवानी , विकास चंद्राकार , कैलाश सिन्हा, कमल नारायण,मुकुंद परकार,रविन्द्र सिन्हा,लाल जी गुप्ता,रिझन ठाकुर, भरत निषाद,राजेंद्र ठाकुर,हेमंत देशमुख,मनोज पावर, देवराज चतुर्वेदी, लक्ष कुमार, घसिया देशमुख,रमेश,जीवन लाल,रोशन,देवलाल, धरम साहू,देवलाल, भीषम चौधरी, हीरालाल,जे डी चेलक, बेकुंट महानद,योगेश चंद्राकार,दिलीप साहू,अरुण वर्मा,खुमेश यदु, गोवर्धन बारले, शिवनारायण दिल्लीवार, योगेंद्र भारतीय,अनिल देशमुख, डिहार विषकर्मा,मनोज चंद्राकार,महेश कौशिक, द्वारिका,प्रदीप पाटिल, प्रहलाद वर्मा, तोषण साहू,राजेश साहू,रोशन साहू, प्रेमचंद सोनबोईर,मनोज साहू,अनिल चतुर्वेदी,तेजराम चंदेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी बधाई।

Related Articles

Back to top button