https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

बच्चों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

तिल्दा नेवरा । समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वक्र्स मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्तिमय वातावरण में जगह जगह ध्वजारोहण के साथ यहां के आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बैकुंठ मे छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देखते ही दर्शक देश भक्तिभाव से ओतप्रोत हो गये।
ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के दिन अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वक्र्स मे जगह जगह ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। जिन्मे एक संयंत्र के मुख्य द्वार को गुब्बारे से तिरंगे की आकार में सुसज्जित किया गया था। वही पर संयंत्र के यूनिट हैड देव नाथ गुहा ने ध्वजारोहण किया गया। वही दुसरा सी बी एस सी व सी स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। तीसरा श्रमिक इंटक ट्रेड यूनियन कार्यालय क्वार्टर नं. एस एस 35 मे ध्वजारोहण किया गया। चौथा पैकिंग प्लांट के श्रमिक एटक यूनियन के द्वारा क्वार्टर नं. एस एस 100 मे ध्वजारोहण किया गया। वही छ. सी. एवं ख. क. श्रमिक संघ बहेसर के कार्यालय क्वार्टर नं. 10 मे ठेकाश्रमिक यूनियन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा यहा के कालोनीयो मे हर घर तिरंगा थीम पर घरो मे भी तिरंगा फहराया गया।
गौरतलब हो कि यहां दो स्कूस संचालित है। जिसमे सी बी एस सी जिसे इंग्लिश मिडिया कहा जाता है। वही दुसरा सी जिसे हिन्दी मिडिया कहा जाता है। दोनो स्कूल के द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल परिसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। जिसके मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वक्र्स के यूनिट हैड देव नाथ गुहा व मीथू गुहा सपत्नीक रहे। इसके अलावा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ साथ विद्यार्थियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। इस मंचीय कार्यक्रम में छोटे बडे सभी छ्त्र छ्त्राओ ने आकर्षक वेशभूषा, कला, नृत्य, देश भक्ति गीत व संगीत, संवाद के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसे देखते हुए दर्शक दिर्घा से तालीयो की गडग़ड़ाहट के साथ तारीफ निकलते रहे। स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत मे अतिथियो के द्वारा विचारोंदोद्धन किया गया। जिसमे बी पी मिश्रा माईस विभाग प्रमुख ने देश भक्ति की भावना व देश के प्रति लगाव को बनाए रखना है। एक बार भुल हमारे पूर्वजों ने किया था। जिसका खामियाजा दो सौ साल तक लाखो की कुर्बानीया चुकानी पड़ी। वही महत्वपूर्ण वक्तव्य में मुख्य अतिथि संयंत्र के यूनिट हैड देव नाथ गुहा ने बच्चों के प्रस्तुतियों के पुल बांधने से नही रूके। कहां यह देख कर मन मे जोश, करूणा, देशभक्ति की भावना बडने के साथ साथ भारतीयता पर गर्व भी महसूस हुआ। कम समय में देश की अच्छी बुरी दशा का पुरा चित्रण कर दिया गया।
अंतिम महत्वपूर्ण संदेश के रूप मे अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वक्र्स के यूनिट हैड देव नाथ गुहा ने विद्यार्थियों को कहां कि इसी तरह मन लगाकर पढाई करे। मन मे दिमाग मे आनावश्यक दबाव, जोर व कोई भी डर न पाले। फ्रि व स्वतंत्र रूप से पढाई करेंगे। तो आप सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। वही कार्यक्रम के अंतर्गत अंत मे एच आर विभाग द्वारा सुरक्षाकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button