https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

केबिनेट मंत्री अकबर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए रामसिंह बघेल का किया सम्मान

कवर्धा । प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 77वां स्वतंत्रता दिवस पर पीजी कालेज मैदान में ध्वजारोहण किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ वरिष्ठ दफ्तरी श्री रामसिंह बघेल को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किए गए विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इसके अलावा कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 33 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सम्मानित हुए विभागों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, जनसपंर्क, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग सहित कर्मचारी शामिल है।

Related Articles

Back to top button