https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपाइयों ने किया सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन

राजिम (फिंगेश्वर)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं गरियाबंद जिला भाजपा के निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल फिंगेश्वर के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते हुए नगर के पुराना बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम नगर के पुराना बस स्टैंड में किया गया, जहां मौके पर उपस्थित पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओ व पुलिसकर्मियों के बीच झुमा झटकी भी हुआ। यह पुतला दहन कार्यक्रम व विरोध प्रदर्शन फर्जी रूप से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु रायपुर में हुए युवाओं के जंगी प्रदर्शन के पश्चात उन्हें जेल में डालने के विरोध स्वरूप किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर काम कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बचाने में लगी है। अनुसूचित जाति जनजाति के युवाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन के पहले उन्होंने शासन से कार्यवाही हेतु मांग किया था, किंतु कार्रवाई ना करते हुए उन्हें भूपेश सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। आने वाले समय में भूपेश सरकार को अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग चुनाव में भूपेश सरकार को बाहर उखाड़ देंगे। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित, जिला मंत्री गोपीचंद बनर्जी, अनुसूचित जाति जिला महामंत्री कोमल ढ़ीढ़ी, प्रेमलाल टोडर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि साहू, राजेश परमार, शीतल साहू, मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू, किरण सोनी, शुभम तिवारी, बोधन साहू, छन्नू साहू, अजय साहू, खिलेश्वर साहू, राज श्रीवास्तव सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button