छत्तीसगढ़

बूथ चलो अभियान, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे ने ली समीक्षा बैठक

कवर्धा । प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिला प्रभारी डॉ. थानेश्वर पाटिला जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान के तहत कवर्धा विधानसभा बोडला ब्लॉकअंतर्गत पोड़ी, सेक्टर के ग्राम नेऊरर्गांव खुर्द, बूथ क्रमांक 97 तथा सेक्टर मिनिमिनिया के ग्राम मंडलाटोला के बूथ क्रमांक 98 मे बूथ कमेटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व कृषि उपज मंडी सदस्य श्रीमती रानू दुबे, व जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी ने बैठक लेकर में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बूथ कमेटी गठन के विषय के साथ साथ ग्राम पंचायत के कुछ समस्याओ की जानकारी ली फिर छ.ग. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दिए ,साथ ही क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री माननीय मो. अकबर के द्वारा साढ़े चार साल में किए गए विकास कार्यों के विषय में बताया और कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर के सभी मतदाताओं को छ.ग. कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने की बात कहीं गई रानू दुबे ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि जिस प्रकार 2018 के चुनाव में हमारे लाडले विधायक अकबर भैया को 60 हजार वोट से जीत दिलाकर एक नया इतिहास आप लोगो के द्वारा रची गई है आज आप सभी कार्यकर्ता मजबूत है और 2023 के विधानसभा चुनाव में इसी तरह मजबूती से मेहनत कर अकबर भैया जी को 1 लाख से पार जीत दर्ज करा कर कवर्धा में नया इतिहास रचेंगे, रानू दुबे ने कहा की एक बूथ में एक सियान एक जवान एक महिला, तीनो दस दस की टीम बनाकर अतिशीघ्र जानकारी प्रदान करे उसके सभी की बैठक बुलाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर कार्य करते हुए कांग्रेस की हाथ को और मजबूती प्रदान करेंगे । बैठक में बूथ क्रमांक 97 नेऊरर्गांव खुर्द में वरिष्ठ कांग्रेसी डाकोर चंद्रवंशी, बूथ प्रभारी नारद वर्मा,नंदू वर्मा, धरम दास गेंद्रे,विकास ,जानूराम, दीपचंद,गजेंद्र,बिसेन वर्मा, विनोद, लक्ष्मण चंद्रवंशी,जी उपस्थित थे एवम बूथ 98 ग्राम मंडला टोला में मोतीराम वर्मा, कुंदेलाल झरिया,श्याम लाल , शत्रुहन लाल झरिया, विष्णु श्रीवास, दीपचंद, राजेंद्र,मुकेश,प्रदीप,चरणसिंह, द्वारिका , प्रकाश, परसराम, रोशन, उत्कर्ष, निलेश कुमार झारिया , व शहर महिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी भारती जायसवाल उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button