छत्तीसगढ़

सारंगढ़ भाजपा कार्यालय निर्माण के भूमिपूजन में शामिल हुए गौरीशंकर

कसडोल । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल आज सारंगढ़ में जिला भाजपा कार्यालय निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अभ्यागत के रूप में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भाजपा कार्यालय निर्माण स्थल पर धरती माता का विधिवत रूप से पूजा अर्चना किए। तत्पश्चात एक विशाल आम सभा को संबोधित किए।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, जिला भाजपा सारंगढ़ के अध्यक्ष सुभाष जालान, बलौदाबाज़ार जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, सुश्री कामता जोल्हे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, विजय अग्रवाल, सारंगढ़ जिला भाजपा के महामंत्री अजय गोपाल, रामकृष्ण नायक, सहित भारी संख्या में भाजपा के नेतागण कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button