https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

किसानों को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर जबरिया मिट्टी थमाई जा रही: महेश गागड़ा

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के गोल्लागुड़ा, तिमेड, उल्लूर, भद्रकाली व चंदूर के गोठानों का निरीक्षण किया,इन गोठानों में भारी अनियमितता देखने मिली न गाय,न गोबर, न वर्मी कम्पोस्ट खाद, न पानी, न ही चारा नजऱ आया। गोठानों में कोई व्यवस्था नहीं मिली गोठानों की दुर्दशा देखने के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने शराब घोटाले की तरह गोबर और चारा घोटाला किया है। जिस प्रकार ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट बनाकर कोयला, रेत,शराब घोटाले किये गए हैं, उसी तर्ज पर संगठित गोठान घोटाला किया गया है। भूपेश बघेल सरकार ने गौमाता के साथ भी भ्रष्टाचार किया है, इस सरकार का विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोठानों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया उसके बाद चारा खा गए,गायें सड़कों पर भूखी घूम रही हैं। गोबर खरीदी में घोटाला किया गया और खाद घोटाला भी फल फूल रहा है किसानों को वर्मी कंपोस्ट के नाम पर जबरिया मिट्टी थमाई जा रही है।
श्री गागड़ा ने गोठानो की दुर्दशा स्थिति देखने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोठानों की आड़ में 1300 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि कोयला, चावल, शराब में किये गए घोटालों के साथ साथ भूपेश बघेल सरकार का गोठान घोटाला भी उजागर हो गया है।इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से गोठान की अव्यवस्था पर चर्चा की, और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 1300 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। यह घोटालों की ऐसी सरकार है, जिसने लालू जैसे चारा घोटालेबाजों को भी मीलों पीछे छोड़ दिया है। एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां भूपेश सरकार का भ्रष्ट क्रियाकलाप न हुआ हो। गौठानों में निरीक्षण के दौरान केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 14वें वित्त, 15वें वित्त, मनरेगा और डीएमएफ जैसे मदों से गांव के विकास के लिए भेजी गई राशि को गोठान में जबरन दुरुपयोग करवाये गए भ्रष्टाचार के संबंध में ग्रामीणों के साथ चर्चा की। गांव के लोगों ने कहा कि मोदी जी द्वारा भेजे गये जिस पैसे को गांव के बिजली,पानी, स्वच्छता, स्कूल, अस्पताल में खर्च किया जा सकता था,उस पैसे का गौठान के नाम पर दुरुपयोग करके भारी भ्रष्टाचार किया गया है। गोठान निर्माण में भी भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा,बारी योजना के अंतर्गत गोठान के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली गई। इस दौरान भोपालपटनम मंडल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम, उपाध्यक्ष सीताराम तोड़ेम, जिला मंत्री राकेश केतारप, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद कुमरे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पी संतोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया चिडेम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी परस्ते समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button