छत्तीसगढ़

एनएसयूआई ने निकाली अर्थव्यवस्था की शवयात्रा

रायपुर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में घड़ी चौक पर भारतीय अर्थव्यवस्था की शव यात्रा निकालकर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुणाल दुबे ने बताया कि नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 व 1000 के नोट रद्द कर दिए थे। मोदी ने कहा था कि यह कदम आतंकवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ़ उठाया गया है। अब 2000 के नोट को बंद किया गया है। फिर भी भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी बिना रणनीति और नीति के देश के जनता को परेशान करने का काम कर रहे है।
ऐसे भ्रष्टाचारी सरकार के विरोध में एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुणाल दुबे द्वारा अंबेडकर चौक से घड़ी चौक तक देश की अर्थव्यवस्था का शव यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, पुनेश्वर लहरे जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला विशाल मानिकपुरी,जिला महासचिव गावेश साहू रजत ठाकुर,मेहुल विज, सूरज शर्मा, रौनक साहू, तनिक्ष मिश्रा, दीपक कोशारिया, अभिषेक दुबे, आशुष महापात्र, मैंहुल यादव, दीपक यादव, मयंक ठाकुर इत्यादि सैकड़ों छात्र नेता उपास्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button