https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम में सबकी श्रद्धा,वे सबके मन में बसे हैं: सुनील

सिमगा । रामनवमी के अवसर पर सिमगा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने अपने निवास कार्यालय सिमगा के पास मंच लगाकर भव्य स्वागत किया। यहां उन्होंने राम लला के स्वागत में फूलों की वर्षा कराई। सपरिवार भगवान राम की पूजा अर्चना और आरती की। शोभायात्रा में शामिल जनसमुदाय का अभिवादन प्रसाद और ठंडा पेय पदार्थ का वितरण कर किया।
सुनील माहेश्वरी ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमे सत्य की जीत की सिख मिलती है। राजाराम ने लोकतंत्र को परिभाषित किया है। राजा राम जनता की भावनाओं को जानने के लिए रात के समय स्वरूप बदल कर जनता के बीच जाते थे। ये लोकतंत्र को परिभाषित करता है। भगवान राम के नाम से राजनीति करने वाले आज लोकतंत्र को समाप्त करने में लगे हुए है। हम और हमारी पार्टी राम को आस्था के रूप में स्वीकार करते है, ना कि सत्ता के लिए सीढ़ी के रूप में। हम सबके मन में राम बसे हैं। माहेश्वरी ने आगे कहा कि भगवान राम हमारे जीवन के आदर्श हैं। यहां तक की अभिवादन तक में राम-राम कहने की प्रथा यहां है। आज कुछ लोग भगवान राम के चरित्र का अलग ही ढंग से चित्रण करने लगे हैं। हर किसी को भगवान राम को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके आदर्श ने उनको पुरुषोत्तम बनाया, उनकी राह पर चलकर हम जीवन को सफल बना सकते हैं। भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में माता कौशल्या और राम वन गमन पथ का निर्माण करवाया। हमें इस बात का गर्व है कि भगवान राम हमारे छत्तीसगढ़ के भांचा है। यही कारण है की हम अपने भाँचा को भगवान का स्वरूप मानते हुए उनका पैर छूते है। माहेश्वरी ने जयकारे लगाकर जनसमुदाय का अभिवादन किया। इस दौरान अविनाश दास, रिंकू भाटिया, दीनबंधु शर्मा, लखन देवांगन, तिलक देवांगन, सुनीता यादव, यश शर्मा, विक्की मानिकपुरी, प्रशांत सेन, विक्रम पांडे, के के दुबे, अंकुश भाटिया, बबली देवांगन, निर्मल जैन, लल्लू पाटकर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button