https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

अंतर्राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में फोर्स एकेडमी ने विजेता बनकर कवर्धा का नाम रोशन किया

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में गठित ग्राम खेल समिति खेल के साथ-साथ खिलाडिय़ों का आर्थिक मदद कर रहे हैं। सॉफ्टबॉल खेलने दक्षिण कोरिया जा रही कुमारी कविता सिन्हा को फोर्स एकेडमी के विजेता खिलाडिय़ों ने अपने जीते हुवे पुरूस्कार के 5 हजार राशि को सहयोग के रूप में प्रदान किया है, जो सराहनीय है। फोर्स एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला में पहुंची और जिला सिवनी की टीम को 5 अंक से पराजित करते हुवे जीत हासिल किया। मध्यप्रदेश के मंडला जिला अंतर्गत ग्राम रामदेवरी के तत्वाधान में अंतर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 में फोर्स एकेडमी के खिलाडिय़ों ने फिर से अपनी खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फोर्स एकेडमी के खिलाडिय़ों ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों को पछाड़ते हुए अंतराजीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अपना मुकाम हासिल किया। आज पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए फोर्स एकेडमी का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह से आज फोर्स एकेडमी के राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाडिय़ों ने सौजन्य भेंट की। पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी जिले का गौरव हैं। भविष्य में इसी तरह अपने प्रतिभा से जिले, फोर्स एकेडमी का नाम रौशन करते रहें। उन्होंने कहा कि आप लोग खेल के साथ साथ अन्य खिलाडिय़ों का मदद का रहे है, जो सराहनीय है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि फोर्स एकेडमी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला में पहुंची और सिवनी जिला के टीम को 5 अंक से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाडिय़ों को 15 हजार रूपए नगद और शिल्ड मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया है। विजेता खिलाडिय़ों ने सॉफ्टबॉल खेलने दक्षिण कोरिया जा रही कुमारी कविता सिन्हा को 5 हजार रूपए का सहयोग किया है। खिलाडिय़ों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा वाहन सहित अन्य खेल सामाग्री उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर आवश्यक मागदर्शन भी दिए। खिलाडिय़ों ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 72 टीमों ने भाग लिया था।

Related Articles

Back to top button