https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

धर्मनीति आधारित हो राजनीति का धर्म:साध्वी

महासमुंद । स्थानीय वृंदावन विद्यालय इमलीभांठा में धर्म राजनीति और शुचिता विषय पर साध्वी प्रतिभा दीदी का ओजस्वी प्रवचन कार्यक्रम धर्मप्रेमी महानुभवों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में साध्वी प्रतिभा दीदी की उपस्थिति में भारतमाता, सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजार्चना कर दीदी का स्वागत वंदन अभिनन्दन उपस्थितजनों द्वारा किया गया।वृंदावन विद्यालय परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में साध्वी प्रतिभा दीदी ने धर्म राजनीति और शुचिता विषय पर सारगर्भित प्रवचन देते हुए कहा कि हरिकृपा से समय का सदुपयोग करते हुए हम वैचारिक एकता प्रकट करने यहाँ उपस्थित है। विचारों का मिलना किसी भी संगठन की सफलता का महत्वपूर्ण कारण होता है। देश, प्रदेश में प्रवास और प्रवचन में कई प्रकार के सम्प्रदाय के लोगों से सामना होता है। अनेकता में एकता ही भारत देश की पहचान और ताकत है। दशरथ पुत्र क्षत्रिय राजा राम अगर वनवास नही जाते तो एक साधारण राजा बनकर अयोध्या नगरी में राज कर रहे होते। मगर धर्म की रक्षा कर पूरे संसार में अहंकार और विधर्मियों का सर्वनाश कर सुशासन की स्थापना राजधर्म निभाकर वो मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम कहलाए, जिनके आचरण का अनुसरण हमारी सभी पीढियां कर रही है। हमारे अंतर्मन में प्रेम, त्याग, सद्भावना, सेवा और त्याग का भाव हो काम, क्रोध, दोष न हो हृदय कमल खिल अवश्य ही खिल जाएगा। वर्तमान समय में मतांतरण और धर्मांतरण सिर्फ इसलिए हो रहा है। क्योंकि, राजनीति में धर्मगुरुओं की कमियां हो गयी है और लोग भटक गए है। भगवा रंग देख कर कुछ लोग इसे राजनीतिक रँग देकर दुष्प्रचार करने में लगे है। मगर उन्हें भी समझ लेना चाहिए कि देश हो या प्रदेश उसे सन्तो के आचरण के अनुरूप ही चलाया जा सकता है। जब जब संतों की यात्रा होगी, तब तब भारत में भगवा लहराएगा और देश की एकता अखंडता कायम रहेगी।
भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के आचरण को आत्मसात कर हम भी देश प्रदेश की राजनीति में धर्मनीति का समावेश कर सर्वधर्म सदभाव का वातावरण बनाये रखने में अपना योगदान दें। पाश्चत्य सभ्यता और उनका अनुशरण धर्म के विनाश का सबसे बड़ा कारण है और आज वक्त की यही पुकार है कि हम आह्वान करते है माताओं बहनों से की धर्मरक्षा में आगे आकर अपने संतानों को भगवान श्रीराम, कृष्ण के उपदेशों को सिखाए, माता सीता, पार्वती, राधा जैसे संस्कार अपनी बेटियों को दें।
जिलाध्यक्ष ने किया साध्वी प्रतिभा का स्वागत
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने जिले की पावन धरा पर दीदी का स्वागत वंदन करते हुए कहा कि साध्वी प्रतिभा दीदी ने धर्म पर आधारित स्वच्छ राजनीति की, जिस परिकल्पना को लेकर पूरे प्रदेश में सन्देश देने का बीड़ा उठाया हम सभी मिलकर प्रयास करते रहेंगे ।
कि देश प्रदेश में आपसी सद्भाव, समभाव और सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में राजनीति को हम जनसेवा का माध्यम बनाएंगे। प्रवचन के दौरान गौर, संदीप दीवान द्वारा भक्ति मय भजनों की प्रस्तुति भी दी गयी। धर्मसभा और प्रवचन के इस कार्यक्रम का संचालन संदीप दीवान एवम आभार वृंदावन विद्यालय की संचालिका सुजाता विश्वनाथन और संरक्षक एमआर विश्वनाथन ने किया।
यह रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष संपत अग्रवाल, पदाधिकारी संदीप दीवान, सतपाल सिंघ पाली, प्रकाश शर्मा, एम्आर विश्वनाथन, सुजाता विश्वनाथन, पवन वर्मा, रमेश साहू, दिनेश रूपरेला, नरेंद्र गिरी, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, कौशिल्या बंसल, मीना वर्मा, पार्वती साहू, अरविन्द प्रहरे, उत्तरा प्रहरे, राजेश्वरी तिवारी, सुनीता साहू, मधु यादव, सुनीता देवांगन, हुसैना बानो, माधवी सिक्का, महेंद्र सिक्का, चंद्रशेखर सिंह गौर, मुकेश आर्य, रेखा गौर, सुषमा आर्य, इंदु मिश्रा, संध्या सोना, उर्मिला अग्निहोत्री, रेखा साहू, वर्षा चंद्राकर, यास्मीन खान, विजय लक्ष्मी, जागृति साहू, मुकेश साहू, लक्ष्मीनारायण, भूमिका वर्मा, रजनी राव, शुभ्रा अग्रवाल, मीबिशा भवनकर, प्रीति साहू, सविता ढीढी, अंशु यादव, हनीश बग्गा, पप्पू ठाकुर, अमित साहू, माखन पटेल, आभास आर्य, प्रतिभा दीदी के निज सहायक एसडी प्रधान सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी गणमान्य नागरिक गण और विभिन्न राजनैतिक सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।
———————————–

Related Articles

Back to top button