https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

22 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

पत्थलगांव । सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्थानीय पंचायती धर्मशाला में आगामी माह 22 अप्रैल को आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाने को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की थी,जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुये व परशुराम जन्मोत्सव समिति के नवीन कार्यकारिणी का गठन किया,जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद हेतु पुन: सौरभ त्रिपाठी को चुना गया, उपाध्यक्ष का पद सचिन शर्मा व प्रतीक शर्मा को दिया गया। वही सचिव के रूप मे विवेक दुबे,कोषाध्यक्ष आकाश शर्मा,सह सचिव योगेश शर्मा के अलावा अन्य सदस्यो की कार्यकारिणी समिती का गठन किया गया है। बैठक में सभी विप्रजनों ने इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन करने का निर्णय लिया है,साथ ही शाम को शहर के तीनों प्रमुख मुख्य मार्गों में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जायेगी। जन्मोत्सव कार्यक्रम में शहर के अलावा आस-पास के ग्राम से भी भारी संख्या में विप्रजन अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगें। विप्र महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति समाज के बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमो का आयोजन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ बच्चन दुबे, रम्मू शर्मा, बिश्शु शर्मा, दिनेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजा शर्मा, विजेंदर शर्मा, बिरेन्द्र तिवारी, सुनील शर्मा, चंदन शर्मा, अनुतोष शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, सचिन शर्मा, प्रतीक शर्मा, सौरभ शर्मा,आकाश शर्मा, विवेक दुबे, राहुल शर्मा, योगेश शर्मा, निखिल शर्मा, शुभम शर्मा,मिनका शर्मा गुलशन पांडेय,आदि मिश्रा,अमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, ईशु शर्मा,आशीष देवता सहित समाज के अनेक लोग उपास्थि हुए।

Related Articles

Back to top button