छत्तीसगढ़

ईश्वर बाल सेवा आश्रम में जरूरतमंदो को ठंड से बचाने बांटे कंबल

पत्थलगांव । ईश्वर बाल सेवा आश्रम के संस्थापक आचार्य ईश्वर प्रसाद आर्य ने संस्था के स्थापना दिवस पर ठंड से बचाने जरूरतमंद लोगो को सौ से भी अधिक कंबलों का वितरण किया। ठंड के मौसम मे गर्म कपडे पाकर जरूरतमंद लोग आचार्य के इस कार्य की काफी सराहना किये। राजपुर स्थित ईश्वर बाल सेवा आश्रम मे स्थापना वर्ष के मौके पर जरूरतमंद लोगो को कंबल वितरण किया जा रहा था,इस दौरान यहा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं भूखो का पेट भरने भंडारे का भी आयोजन किया गया था,जिसमे संस्थापक आचार्य ईश्वर प्रसाद आर्य के अलावा व्यवस्थापक मोहन प्रधान,चमार सिंह,सरंक्षक टिकेश्वर यादव, चंदन यादव,अजय चौधरी,आलोक शर्मा,आनंद राम के अलावा आस-पास क्षेत्र के सैकडो लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आश्रम मे आये हुये थे। दरअसल लंबे समय से लैलूंगा के करीब राजपुर ग्राम मे 80 से भी अधिक उम्र के बाबा ईश्वर प्रसाद आर्य द्वारा बच्चो का आश्रम संचालित किया जाता है,इस आश्रम मे अनेक गरीब बच्चे रहकर विद्या अर्जित करते है। दो दिन पहले आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था,जहा संस्था के पदाधिकारीयों के अलावा संस्थापक ईश्वर प्रसाद आर्य द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया,जिसमे लगभग 500 से भी अधिक लोगो ने शिविर मे पहुंचकर ब्लड प्रेशर,शुगर एवं अन्य बिमारीयों की जांच कराते हुये नि:शुल्क परामर्श एवं नि:शुल्क दवाईयां भी ली। इस दौरान यहा डॉ.धरमसाय पैंकरा,रोहित सिदार,अमित प्रसाद,डॉ.ठाकुर,निलीमा रंजन,खेमराज, सत्या,ललीता, जागेश्वर,अनिल मौजुद थे। इन सभी डॉक्टरो की टीम ने सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग बिमारीयों के अलग-अलग परीक्षण के बाद उन्हे चिकित्सा परामर्श एवं उपयोगी दवाओ का वितरण किया। देर शाम तक यहा भंडारे का भी आयोजन किया गया था,जिसमे आस-पास क्षेत्र के सैकडो लोगो ने भंडारा रूपी प्रसाद को ग्रहण किया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button