छत्तीसगढ़

पाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की निशा सोनी जीती

उतर्ई। पाटन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षदों को चुनाव पर्यवेक्षक जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू और नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रबन्धन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने मार्गदर्शन दिया।भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी थी। भाजपा पर्यवेक्षक दिलीप साहू ने भाजपा के समस्त अध्यक्ष-पार्षदों और पाटन के वरिष्ठ नेताओं से सामूहिक विचार विमर्श किया तत्पश्चात अध्यक्ष-पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करके रायशुमारी की और प्रदेश तथा जिला संगठन को अवगत कराया। व्यापक मंथन के बाद प्रदेश एवं जिला संगठन ने निशा सोनी के नाम पर मुहर लगाई तत्पश्चात पर्यवेक्षक दिलीप साहू ने उन्हें भाजपा का प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया साथ ही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी निशा सोनी के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया।व्हिप जारी करने से पहले जिला भाजपा उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक दिलीप साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और हर कार्यकर्ता से अनुशासन की अपेक्षा रखती है। पाटन में लगातार भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास रच रही है, इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं।नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रबन्धन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाकर पाटन नगर में भाजपा का आधार मजबूत करें ताकि भाजपा पूरी शक्ति से पाटन नगर पंचायत का विकास कर सके। पर्यवेक्षक व जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू और नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये की निगरानी में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पार्षदगण सामुहिक रुप से जनपद कार्यालय पंहुचे और भाजपा की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए मतदान किया।
उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने 15 में से 9 वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की और निशा सोनी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।

Related Articles

Back to top button