https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जीवन दर्शन पथ प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी

छुरा। भटके हुए मानव मन वअशांत परेशान चित्त को सत्य पथ दर्शाने हेतु महाशिवरात्रि के अवसर पर महानदी क्षेत्र में कुलेश्वर महादेव मंदिर के पास विशाल डोम में परमात्मा शिव की प्रदर्शनी व भविष्य आने वाली नई दुनिया की झलक मूर्तियों के द्वारा दर्शाई गई। इस जीवन दर्शन पथ प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन जबलपुर से पधारी सुप्रसिद्ध भक्ति गीतों की गायिका साध्वी प्रज्ञा भारती ने व उनके साथ इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने इस मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात परमात्मा शिव की मूर्ति पर आपने माला अर्पित की और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी मंडप में शांति अनुभूति मंडप भी लगाया गया जहां आपने बैठकर विशेष शांति का अनुभव किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात आपने बताया कि कि यह प्रदर्शनी सभी मनुष्य आत्माओं को जीवन में सच्ची राह प्रदान करेगी। भटकते हुए राही को सत्य पथ दर्शाएगी। सभी को परमात्मा से मिलन मनाने का एक रास्ता दिखाएंगे। ब्रह्माकुमारी संस्थान मनुष्य मात्र को सही दिशा प्रदान करने में लगा हुआ है आपकी सेवाएं अनुकरणीय है। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने भी बताया कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में स्वयं की पहचान, परमात्मा की पहचान, त्रिमूर्ति परमात्मा शिव के कर्तव्य, समय की पहचान आने, वाली नई सृष्टि कैसी होगी देवी देवताओं का रास मंडल और विशेष राजयोग शांति मंडप बनाए गए जिसे भटके हुए मानव को अनेक अशांत आत्माओं को ही स्वत आत्मा बौद्ध होने लगता है। यह मंडप पूरे मेले का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसे देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। यह प्रदर्शन सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रात 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दिखाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button