https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी एव सर्वव्यापी होगा:रविशंकर

उतई । भारतीय जनता पार्टी 01 सितंबर 2024 से अखिल भारतीय स्तर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का सदस्यता महा अभियान प्रारम्भ करेगी। सदस्यता महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल पाटन का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंग, जिला पंचायत दुर्ग सदस्य हर्षा चंद्राकर, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर उपस्थित हुए । कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, महामंत्री द्वय कैलास यादव, उत्तरा सोनवानी की उपस्थिति मे आयोजित हुआ। कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रविशंकर सिंग ने जानकारी प्रदान किया कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यक्रम डिजिटल तरिके से होता है, सारा डिजिटल डाटा एक स्थान पर केंद्रित किया जाता है। यह सदस्यता अभियान पुरी तरह से डिजिटल होगा । इस सदस्यता अभियान में अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़कर और अधिक कार्यकर्ताओं को अपने मंडल पर सदस्य बनाना है। रविशंकर जी बताया कि सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी, सर्वब्यापी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग और सभी क्षेत्रों के व्यक्तियों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा जायेगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचितजाति, जनजाति, डाक्टर,
कलाकार, खिलाडी एवं सभी वर्गों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर उन्हे पार्टी की सदस्यता अभियान से जोड़ेंगे। सदस्य्ता अभियान पहले चरण पर 01 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का कार्य किया जाएगा। सदस्यता अभियान हेतु भारतीय जनता पार्टी ने टोल फ्री नम्बर 8800002024 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर प्रत्येक बूथ पर नए सदस्य के रूप में कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मंडल स्तर के कार्यशाला पश्चात जो शक्तिकेंद्र की टोली है वह बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित करेंगे। मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत में ही नहीं वरन विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है, जिसकी सदस्य के रूप में हम सभी कार्य कर रहे है। हम उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसके स्वयं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सदस्य के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान हेतु नया प्रयोग किया है। जिला पंचायत दुर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षा चंद्राकर ने कहा कि सदस्यता अभियान में पुन: हम सबको सदस्य बनना है, इसके लिए पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है, इस लक्ष्य को हम सबको बूथ स्तर से केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़कर पुरा करना है। उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष खिलावन वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत बूथ मे निवासरत अंतिम छोर के व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता उनके पास पहुंचकर केंद्र व राज्य शासन के योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में जोड़ने का कार्य करेंगे । स्वागत उद्बोधन उत्तर मंडल पाटन के सदस्यता अभियान के संयोजक मोहन साहू ने किया साथ ही 15 शक्तिकेंद्र का शक्तिकेन्द्र स्तरीय सदस्यता अभियान टोली की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यशाला का संचालन रवि सिंगौर, राजू साहू महामंत्री युवा मोर्चा ने, आभार कैलास यादव महामंत्री उत्तर मंडल पाटन ने किया। उत्तर मंडल के कार्यशाला में मुख्य वक्ता श्री रविशंकर सिंग, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, लोकमणि चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन, कैलास यादव, उत्तरा सोनवानी महामंत्री द्वय, खेमराज यदु, खिलावन वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय, राजेश चंद्राकर, फेरहाराम धीवर सांसद प्रतिनिधि द्वय, घनश्याम कौशिक, श्रीमती रेवती सोनकर जनपद सदस्य द्वय, श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती मधुकांता साहू, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती सुनीता साहू, टीकाराम साहू, धर्मेंद कौशिक, राजू बघेल, कमलेश चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, आलोक पाल नगर भाजपा अध्यक्ष, ओमप्रकाश साहू, कामता पटेल, कमलेश साहू, रविकांत कौशिक, दयानद सोनकर, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button