https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने किया जेल भरो आंदोलन

भिलाई । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई जिला के युवा कांग्रेस ने रविवार को सिविक सेंटर चौक से कोतवाली थाना तक जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के साथ पुलिस की जोरदार झड़प भी हुई। आंकड़ों की संख्या में पुलिस जवान युवा कांग्रेस को रोकने के लिए तैनात थी। लेकिन युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया और सत्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते हुए कोतवाली में पहुंचने लगे।
इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस को रोकने के लिए बेरिकेड्स लगा रखे थे लेकिन इसके बाद भी युवा कांग्रेस जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने अपनी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को रिहा करने की मांग की। सार्वजनिक रूप से पुलिस प्रशासन की कार्यवाही और सत्ता राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद सैकड़ो युवा ने अपनी गिरफ्तारी दी। अर्जुन शर्मा भिलाई विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव राहुल गाँधी के साथ देश की शान तिरंगा ले कर पूरे यात्रा भर साथ चले। इससे प्रदेश और देश भर में देवेंद्र यादव की लोकप्रियता बढ़ने लगी। जिसे देखते हुए प्रदेश के बाद पर सरकार ख्वाब बैठ गया कि यह प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे देश का बड़ा नेता बन जाएगा और इसी के बाद से वह नगर विधायक देवेंद्र यादव के लोकप्रियता को कम करने उसकी छवि को खराब करने के लिए भाजपाइयों ने षड्यंत्र करना शुरू कर दिया। इसी षड्यंत्र के तहत देवेंद्र यादव को कई मामलों में फंसाने का प्रयास भी किया गया है। जेलभर आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में यूथ कांग्रेसी उपस्थिति रहे जिसमे जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर, भिलाई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष प्रदेश सचिव ज़ुल्फ़िकार, कार्यकारी अध्यक्ष इमामुद्दीन खान, मनीष तिवारी, संदीप वोरा, जयंत देशमुख, आयुष शर्मा, सोएब, सतनाम, भास्कर दुबे, राज, शुभम सिंह, असफाक, नवीन अग्रवाल, सोहेल, सीखा रॉय, अमन रखी, इमाम, आर्यन, सदाम, अफ़ज़ल, आफताब, अभय सिंह, भरत, अयूब, प्रिंस, सागर, हैदर, हिमांशु अदि सैकड़ो की सख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button